फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sisters of friends were wrong relations, murder, dangerous conspiracy

हत्यारोपियों की बहन से थे गलत संबंध, रची खतरनाक साजिश

Mon, 12 Jun 2017 08:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 12 Jun 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
Sisters of friends were wrong relations, murder, dangerous conspiracy
दोस्तों ने किया मर्डर

पुलिस ने सोमवार को एक सनसनीखेज खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि आदेश के हत्यारोपियों की बहन से गलत संबंध थे। इसीलिए उन्होंने आदेश की हत्या की थी। जानें पूरी कहानी।  

विज्ञापन



शराब पिलाने के बाद दोस्तों ने ही इंचौली क्षेत्र के गांव अंदावली निवासी आदेश की हत्या की थी। पुलिस ने एक हत्यारोपी दोस्त को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया और उसकी निशानदेही पर आदेश का मोबाइल और बाइक की आरसी बरामद कर ली। हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी और उसके साथी की बहन से आदेश के गलत संबंध थे। इसीलिए उन्होंने उसका कत्ल कर दिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि अंदावली निवासी लापता आदेश का शव शुक्रवार सुबह रसूलपुर कैलोरा की काली नदी में पड़ा मिला था। पुलिस ने शक के आधार पर उसके गांव के ही रहने वाले दोस्त मुकुल उर्फ मनीष पुत्र राजेश को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। मुकुल ने बताया कि आदेश का उसकी बहन और फरार दोस्त सोनी उर्फ छोटू पुत्र रामपाल की बहन से गलत संबंध थे। दोनों दोस्तों ने आदेश की हत्या करने की योजना बनाई। छह जून को आदेश नौकरी की तलाश में बाइक पर अपने घर से निकला था। रास्ते में आदेश को मुकुल और सोनी मिले, दोनों आदेश को लेकर परतापुर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पिलाकर मार डाला

Sisters of friends were wrong relations, murder, dangerous conspiracy
शराब पिलाकर मार डाला

वहां तीनों ने शराब पी, आदेश को ज्यादा शराब पिलाई गई। दोनों आदेश की हत्या भोला की झाल पर करना चाहते थे, लेकिन वहां मौका नहीं मिला। उसी दिन रात को ये दोनों आदेश को लेकर खतौली पहुंचे। मीरापुर रोड पर दोनों ने आदेश की गला घोंटकर हत्या कर दी। आदेश के शव को दोनों कमर से बांधकर उसकी ही बाइक पर काली नदी पर पहुंचे और पानी में फेंक दिया। शव की पहचान न हो इसलिए दोनों ने उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया था। पुलिस ने पकड़े गए मुकुल की निशानदेही पर गांव अंदावली के जंगल से आदेश का मोबाइल फोन और बाइक की आरसी बरामद कर ली है। मुकुल का चालान कर दिया गया है, जबकि सोनी उर्फ छोटू की तलाश की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed