फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sexual assault attacked on two sister in Muzaffarnagar at Uttar Pradesh

यूपी में दो नाबालिग सगी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप

Wed, 12 Jun 2019 12:58 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 12 Jun 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sexual assault attacked on two sister in Muzaffarnagar at Uttar Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

मुजफ्फरनगर के एक गांव में मंगलवार शाम मां के साथ खेतों पर गईं दो किशोर उम्र की बहनों के साथ चार युवकों ने बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। देर रात पीड़ित परिजन दोनों किशोरियों को लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस में हड़कंप मच गया। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े।

विज्ञापन


शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 और 14 साल की दो सगी बहनें मंगलवार की शाम अपनी मां के साथ खेतों पर काम करने के लिए गईं थीं। पीड़ित परिवार का कहना है कि करीब सात बजे दोनों बहने एक खेत में और उनकी मां दूसरी खेत में काम कर रही थी। इसी समय गांव के ही चार युवक खेत पर पहुंचे और दोनों बहनों को तमंचे दिखाकर पास के ईख के खेत में खींच ले गए। आरोप है कि वहां चारों युवकों ने धमकी देते हुए दोनों बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। करीब एक घंटे तक हैवानियत को अंजाम देकर चारों आरोपी पीड़िताओं को किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


इसके बाद दोनों बहनों ने दूसरे खेत पर काम कर रही मां को घटना की जानकारी दी। दोनों बेटियों से दुष्कर्म की जानकारी मिलते ही मां के होश उड़ गए और वह आनन-फानन में उन्हें लेकर घर पहुंची। इसके बाद परिजन व ग्रामीण दोनों पीड़ित बहनों को लेकर देर रात ही थाने पहुंचे। पीड़ित लड़कियों के पिता ने चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन कोई भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। देर रात पुलिस पीड़ित किशोरियों का मेडिकल कराने की तैयारी कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसर कार्रवाई के बजाए झाड़ते रहे पल्ला
दो सगी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक घटना के बावजूद अफसर कार्रवाई के बजाए इससे पल्ला झाड़ते रहे। इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह ने जहां खुद को मेले में होना बताते हुए इस संबंध में बाद में बात करने के लिए कहा, वहीं सीओ बुढ़ाना विजय प्रकाश सिंह ने तो घटना की जानकारी होने से ही इंकार कर दिया। अफसरों के इस रवैये से ग्रामीणों में आक्रोश है।

शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में यह घटना हुई है। पीड़ित किशोरियों के परिजनों की ओर से तहरीर मिल गई है। शाहपुर थाने पर इस संबंध में नामजद मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। शाहपुर पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए है। सीओ बुढ़ाना को तत्काल मौके पर जाकर कार्रवाई के लिए कहा गया है। पीड़िताओं की भी डॉक्टरी कराई जा रही है। - आलोक शर्मा, एसपी देहात।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed