{"_id":"5d3342a98ebc3e6cc8025988","slug":"servant-and-one-badmash-arrested-after-loot-in-canteen-operator-house-in-meerut-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: कैंटीन संचालक के घर डाका, एक करोड़ की फिरौती का था प्लान, नौकर-बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ: कैंटीन संचालक के घर डाका, एक करोड़ की फिरौती का था प्लान, नौकर-बदमाश गिरफ्तार
Sun, 21 Jul 2019 12:31 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
घटना की पूछताछ करते एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जिले में पॉश कॉलोनी ऋषिनगर में शनिवार को हथियारबंद बदमाशों ने सुभारती मेडिकल कॉलेज के कैंटीन संचालक के घर डकैती को अंजाम दे डाला। घर के नौकर और बदमाशों ने मिलकर संचालक के 16 साल के बेटे को घर की चौथी मंजिल की छत पर बंधक बना लिया। इनकी प्लानिंग एक करोड़ की फिरौती वसूलने की थी। पुलिस ने बच्चे को सकुशल मुक्त कराकर एक बदमाश और नौकर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार टीपीनगर थानाक्षेत्र में बागपत रोड स्थित ऋषिनगर में कैंटीन संचालक अनिल मित्तल पत्नी प्रेरणा मित्तल और बेटों कार्तिक (18) और केशव (16) के साथ रहते हैं। अनिल पत्नी और बडे़ बेटे कार्तिक के साथ शनिवार तड़के बांके बिहारी मंदिर मथुरा गए थे। घर पर केशव और नौकर परवेज उर्फ छोटू था। नौकर के इशारे पर दोपहर करीब 2:30 बजे घर में घुसे चार बदमाशों ने केशव को बंधक बनाकर घर में लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों के पहुंचने से पहले नौकर ने केशव को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया था।
विज्ञापन
उसके बाद बदमाशों ने केशव को घर की चौथी मंजिल की छत पर ले जाकर बंधक बना लिया। एक बदमाश वहीं रुक गया। जबकि तीन बदमाश नौकर को प्लानिंग के तहत बंधक बनाकर सामान लेकर फरार हो गए। इस बीच केशव का चचेरा भाई शिवम वहां पहुंचा तो नौकर को बंधक बना देख उसने शोर मचा दिया। नौकर ने शिवम से कहा कि केशव भैया को बदमाश उठाकर ले गए हैं। घर में डकैती और बच्चे के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छत से केशव बरामद कर बदमाश और नौकर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
फिरौती वसूलने की थी प्लानिंग
नौकर ने चार बदमाशों के साथ मिलकर कैंटीन संचालक के बेटे का अपहरण कर फिरौती वसूलने की प्लानिंग बनाई थी। सभी पांचों आरोपी नेपाल के हैं। एक बदमाश और नौकर गिरफ्तार कर लिया। बाकी की तलाश है। - अजय साहनी, एसएसपी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/