{"_id":"58d6c40b4f1c1be6211a4360","slug":"sake-of-foreign-job-lakhs-of-cheating","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया, जानिए उसके बाद क्या किया?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुबई ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया, जानिए उसके बाद क्या किया?
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 27 Mar 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
uae
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना के एक गिरोह ने विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। फ्लाइट से दुबई ले जाकर लोगों को एक कमरे में बंधक बना लिया और फिर नशीला पदार्थ सुंघाकर फरार हो गए। किसी तरह मेरठ लौटे पीड़ितों ने शनिवार को एसएसपी से मिलकर घटना की जानकारी दी। एसएसपी ने इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट के मजीद नगर निवासी राशिद, शौकत कॉलोनी निवासी साजिद, जफरयाब और आरिफ, फतेउल्लापुर निवासी इरफान सहित कई पीड़ित लोगों ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाते हुए बताया कि पिलोखड़ी लिसाड़ी गेट में खजूर के पेड़ के पास आठ माह से ट्रेवल्स एंड टूर्स नाम से ऑफिस खुला हुआ था। जिसमें संचालक समेत चार लोग बैठते थे। उनमें से एक आरोपी के पासपोर्ट पर पटना का पता लिखा था।
विज्ञापन
आरोपियों ने पचास हजार रुपये माह की विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे साढ़े सात लाख रुपये ले लिए। प्रत्येक युवक से ढाई लाख रुपये लिए और बाकी पैसा नौकरी लगने पर लेने की बात कही थी। 19 फरवरी को आरोपी इन युवकों को दिल्ली से फ्लाइट से दुबई ले गये। जहां शारजहां के पास एक क्षेत्र में एक कमरे में बंधक बना दिया। आरोपी 15 दिन तक नौकरी तलाशने का झांसा देते रहे। उसके बाद छह मार्च को सभी युवकों को बेहोश कर फरार हो गए।
विज्ञापन
19 मार्च को पीड़ित किसी तरह अपने देश लौटे। पीड़ित युवकों ने आरोपियों के मोबाइल फोन पर बात की तो उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि शिकायत की या पैसे मांगे तो अंजाम बुरा होगा। घटना के बाद से आरोपियों का ऑफिस भी बंद हो गया। एसएसपी जे. रविंदर गौड ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।