फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur crime, murder of young man and throw of dead body

मर्डर: अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या, शराब पिलाकर ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Fri, 16 Nov 2018 09:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 16 Nov 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur crime, murder of young man and throw of dead body
फाइल फोटो

सहारनपुर में कस्बे की मायावाली गली में दो लोगों ने घर से बुला कर एक युवक की शराब पिलाने के बाद गला दबा कर हत्या कर दी और रात में शव को उसके घर के बाहर फेंक गए। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे युवक के एक महिला के साथ अनैतिक संबंध बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

            
फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव छुटमलपुर की मायावाली गली निवासी शकुंतला देवी पत्नी महेंद्र सिंह ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उसके 22 वर्षीय बेटे गोपाल को गुरुवार की शाम छह बजे पड़ोस का रहने वाला सुमित पुत्र ज्ञान सिंह मूल निवासी झींवरहेड़ी थाना भगवानपुर हरिद्वार घर से बुला कर ले गए थे। सुमित और एक दूसरा पड़ोसी रोडवेज में संविदाकर्मी के रुप में काम करने वाला राजबीर सिंह पुत्र राम निवास मूल निवासी ध्याना थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर उसके बेटे से इस बात को लेकर रंजिश रखते थे कि उसका पड़ोस में एक महिला के यहां आना जाना था। ये दोनों उसके बेटे को उक्त महिला के यहां जाने से अक्सर मना करते थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों ने राजबीर के घर पर गोपाल को जमकर शराब पिलाई और इसके बाद उसकी हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारोपी गुरुवार की रात तीन बजे वे गोपाल के शव को घर के सामने गली में फेंक गए। उन्हें ऐसा करते हुए गोपाल की मौसी लीलावती ने देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसने शकुंतला को जगाया। दोनों ने बाहर आकर देखा और गोपाल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए सहारनपुर भेजा। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर एक हत्यारोपी सुमित को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है, जबकि दूसरे की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed