फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, conflict between two communities and 12 people including women injured

सहारनपुर: दो समुदाय में खूनी संघर्ष, जमकर पथराव, महिलाओं समेत एक दर्जन लोग घायल

Tue, 08 Jan 2019 09:11 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 08 Jan 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, conflict between two communities and 12 people including women injured
यूपी पुलिस

सहारनपुर के जटौला तैय्यबपुर गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हो गया जिसमें दोनों ओर से चार महिलाओं समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला अलग- अलग समुदाय का होने से तनाव की स्थिति हो गई। सूचना मिलते ही अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। 

विज्ञापन


सोमवार की रात्रि जटौला तैय्यबपुर गांव निवासी फैय्याज और मामचंद के बीच घर के सामने बनी नाली में लघुशंका करने को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच गाली गलौज होने लगा और देखते ही देखते वह आपस में भिड़ गए। इस दौरान शोर सुनकर दोनों पक्षों के परिवारों के लोग आमने सामने आ गए और उनमें पथराव होने लगा। इसमें एक पक्ष की प्रियंका, जगवती, अनारी, रति, मामचंद, टोनी और दूसरे पक्ष का फैय्याज, शराफत, मोमिना, जुबैर, शहजाद और सद्दाम घायल हो गए।

विज्ञापन

वहीं अलग अलग संप्रदाय के बीच पथराव होने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी आनन फानन में फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और बमुश्किल लोगों को समझाकर स्थिति को काबू किया। बाद में पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से कई लोगों को नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

सीओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि दोनों में मामूली कहासुनी को लेकर मारपीट हुई है। दोनों समुदाय के लोगों ने एक दूसरे के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। जो कोई भी शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed