फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, A Young man got a threatening calls from Pakistan and Intelligence agencies alert

यूपी: युवक के फोन पर पाकिस्तान से आई धमकी भरी कॉल, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

Fri, 01 Feb 2019 09:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Feb 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, A Young man got a threatening calls from Pakistan and Intelligence agencies alert
प्रतीकात्मक तस्वीर

यूपी के सहारनपुर जनपद में एक युवक के मोबाइल फोन पर चार दिन पूर्व आई धमकी भरी कॉल को लेकर खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं। जिसके पास कॉल आई उससे काफी देर तक पूछताछ की गई। जिस कंपनी के सिम पर कॉल आई है उस सर्विस प्रोवाइडर कंपनी से भी कॉल की रिपोर्ट मांगी गई है। फिलहाल पुलिस इसे एक फर्जी कॉल मानकर चल रही है।    

विज्ञापन

    
नागल थाना क्षेत्र के ग्राम डंघेड़ा निवासी जितेंद्र के मोबाइल फोन पर मंगलवार की शाम इंटरनेट के माध्यम से सात नंबरों की एक कॉल आई। जिसमें कॉलर ने खुद को कराची से बताते हुए कहा कि नेपाल के रास्ते दो हमलावर भेजे हैं। जिनके पास काफी हथियार हैं उनके निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। जितेंद्र ने जब पुलिस को इस बारे में बताया तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में जितेंद्र से काफी देर तक पूछताछ की। उसके मोबाइल फोन के नंबर चेक किया। लेकिन जो कॉल आई थी वह ट्रेस नहीं हो सकी। पुलिस ने जितेंद्र के बारे में भी जानकारी जुटाई। इस मामले में पुलिस ने जिस कंपनी का सिम है, उस कंपनी से कॉल रिपोर्ट मांगी है। साथ ही यह भी जानकारी मांगी है कि यह कॉल कहां से की गई थी। मामले में खुफिया एजेंसी के साथ ही एसटीएफ भी छानबीन करने में लगी हुई है।

विज्ञापन

वहीं एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह एक फर्जी कॉल लग रही है। फिर भी इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। सर्विस देने वाली नेटवर्क कंपनी से रिपोर्ट मंगाई गई है। इस प्रकार की कॉल कर दहशत फैलाने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed