फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sachs racket in Jagriti Vihar

सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, भाजपा नेताओं ने किया थाने का घेराव

Sun, 03 Sep 2017 10:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 03 Sep 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
Sachs racket in Jagriti Vihar
पुलिस द्वारा पकड़ी गई लड़कियां। - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार स्थित एक घर में शनिवार रात सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ हो गया। कॉलोनी के लोगों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दूसरे समुदाय के पांच युवकों को दबोच लिया। इस दौरान दो युवती और एक महिला भी घर से मिलीं। भाजपा नेताओं ने थाने का घेराव कर हंगामा किया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जागृति विहार स्थित एक स्कूल के पास पश्चिम बंगाल का एक परिवार किराए पर रहता है। शनिवार रात करीब 11:30 बजे एक्टिवा से जाकिर कॉलोनी निवासी पांच युवक ईद की पार्टी के बहाने पहुंचे। आरोप है कि युवक एक घर में अंदर घुस गये। घर में दो युवतियां और एक विवाहिता मौजूद थी। इस बीच कंट्रोल रूम को सूचना पर यूपी 100 पुलिस और मेडिकल थाने के एसएसआई जयंत सिंह पहुंच गये। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों युवकों को पकड़ लिया। इस दौरान दो युवती भी एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिलीं। जबकि एक युवक पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। 
विज्ञापन


एसओ मेडिकल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सुहेब, मोबीन, शहनवाज, सरताज और इमरान जाकिर कालोनी लिसाड़ी निवासी हैं। जिनके खिलाफ तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, सूचना पर भाजयुमो नेता वीनस शर्मा, रोमी शर्मा, सुरेंद्र सिंह, विशाल मोहन रस्तौगी, अनिल चौधरी, रविंद्र मलिक, जयकरण, दीपक आदि पहुंचे और पुलिस का घेराव कर आरोपियों के साथ मारपीट करने की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी युवकों का रहता था आना- जाना:
जागृति विहार और सोमदत्त विहार के लोगों ने हंगामा करते हुए पुलिस को बताया कि आरोपियों की गतिविधियां संदिग्ध थी। जो एक्टिवा और बाइक कुछ दूरी पर खड़ी कर घर में पहुंचे थे। भाजपा नेताओं का कहना है कि एक होटल मालिक ने इस मकान को किराए पर दिला रखा है। यहां बाहरी युवकों का आना-जाना लगा रहता था। 
हमें तो कॉल कर बुलाया:
पकड़े गये आरोपियों ने पुलिस से कहा कि ईद मनाने के बहाने एक दोस्त ने कॉल कर उन्हें बुलाया था। पकड़े जाने के बाद माफी मांगते रहे। पड़ोस के लोगों ने बताया कि बाहरी युवतियां भी यहां रात में आती थीं।


कोट
पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी की गई। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -मानसिंह चौहान, एसपी सिटी

मेडिकल से किशोरी का अपहरण
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा के परिजनों ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाकर मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि जांच में मामला प्रेमप्रसंग का है। छात्रा की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed