फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ruckus in Meerut after death

करंट से युवक की मौत पर ढाई घंटे तक बवाल

Sun, 06 Mar 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sun, 06 Mar 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
 Ruckus in Meerut after death
हादसे के बाद पुलिस से उलझते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

रुड़की रोड पर डिवाइडर पर रेलिंग पार कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत होने पर बवाल हो गया। ढाई घंटे तक गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। मुआवजे की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई की गई। पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो भीड़ ने पथराव कर दिया। पुलिस कर्मियों को भागकर जान बचानी पड़ी। सीओ से भी नोकझोंक हुई। कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई। रोडवेज बस में भी आग लगाने का प्रयास किया गया। ढाई घंटे बाद एसपी सिटी और एडीएम सिटी के आश्वासन पर शव को उठने दिया।

विज्ञापन


रुड़की रोड सोफीपुर निवासी मुकेश (34) पुत्र मदनलाल राज मिस्त्री था। मुकेश के भाई प्रदीप की शनिवार को कंकरखेड़ा शिवलोक पुरी में बारात जा रही थी। मुकेश गाड़ी में बैठने के लिए रुड़की रोड पर लगी डिवाइडर पर लगी रेलिंग पार कर रहा था। उस वक्त बारिश हो रही थी। वह बिजली के खंभे के पास से गुजर तो कंरट की चपेेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इस पर गुस्साए लोगों ने रुड़की रोड पर रॉयल प्लाजा के सामने  जाम लगा दिया। वहां से गुजरने वाले कई वाहनों में तोड़फोड़ की। इससे मंडोरा निवासी, पल्लवपुरम निवासी शोभित, दौराला निवासी सचिन, मेरठ निवासी आकाश आदि के वाहन टूट गए। एक रोड़वेज बस में भी आग लगाने का प्रयास किया। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची मोदीपुरम की फैंटम पुलिस के साथ भी हाथापाई की गई। मौके पर पहुंचे एसओ पल्लवपुरम तेज सिंह यादव और अन्य पुलिसकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया। सूचना पर सीओ दौराला डा अरविंद कुमार, एसओ कंकरखेडा, एसओ लालकुर्ती, इंस्पेक्टर दौराला, एसओ सदर समेत पीएसी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाठीचार्ज में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में सोफीपुर निवासी सागर, शिव, सुमित, राजेश समेत आधा दर्जन घायल हो गए। महिलाओं की सीओ से नोकझोंक भी हुई। रात में 11 बजे एसपी सिटी ओमप्रकाश यादव, एडीएम सिटी एसके दूबे मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। इस बीच सीओ के साथ एक युवक ने बदसलूकी कर दी। इस पर सीओ भड़क गए और भीड़ को दौड़ा दिया। पिता मदनलाल ने एसपी सिटी से वार्ता की। एसपी सिटी के आश्वासन के बाद शव को उठाने दिया गया। पिता मदनलाल ने विद्युत अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed