{"_id":"f68ab1012f58dde53272d0ee55703158","slug":"rap-in-meerut-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर एक साल तक युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर एक साल तक युवती से दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 09 Feb 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्लवपुरम क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म कर युवक ने उसकी क्लिप बना ली। मामला खुला था पंचायत बैठी, जिसमें युवक ने निकाह करने की बात कही। सोमवार को युवक ने निकाह करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन
पीड़ित युवती ने बताया कि 10 फरवरी 2015 वह घर पर अकेली थी। इस बीच पड़ोसी युवक घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा युवक ने उसे बंधक बनाकर उसके वीडियो बना ली और धमकी दी कि अगर पुलिस को बताया कि वह क्लिप को इंटरनेट पर डाल देगा।
विज्ञापन
धमकी देकर वह एक साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। मामले का खुलासा होने पर पंद्रह दिन पहले पंचायत हुई, जिसमें युवक ने निकाह करने की बात कही। 30 जनवरी को आरोपी युवक ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर घर में घुुसकर मारपीट की। इसके बाद फिर पंचायत हुई और सोमवार को निकाह करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
सोमवार को आरोपी युवक ने निकाह करने मना कर दिया। इसके बाद पीड़ितों ने पल्लवपुरम थाने पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। वहीं मोदीपुरम चौकी इंचार्ज मुकेश चौधरी का कहना है कि युवती ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।