{"_id":"5931a7364f1c1bcb63bdb9d0","slug":"prashant-behid-baars-accept-illegal-weapon-sale","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटर प्रशांत विश्नोई पहुंचा तिहाड़, अवैध हथियार बेचना कबूला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शूटर प्रशांत विश्नोई पहुंचा तिहाड़, अवैध हथियार बेचना कबूला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2017 01:02 PM IST
सार
डीआरआई की नोटिस पर बुधवार को खुद ही पहुंचा था दफ्तर, शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने प्रशांत को न्यायिक हिरास में जेल भेजा, स्लोवेनिया से लाता था अवैध हथियार
विज्ञापन
प्रशांत विश्नोई
विस्तार
शूटर प्रशांत विश्नोई को डीआरआई (डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस) की टीम ने शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने प्रशांत को न्यायिक हिरासत (14 दिन) में तिहाड़ जेल में भेज दिया। डीआरआई के मुताबिक प्रशांत ने कबूल किया है कि वह स्लोवेनिया से अवैध ढंग से आधुनिक हथियार लाकर भारत में बेचता था। प्रशांत के घर पर छापेमारी के दौरान अवैध हथियार मिले थे। हथियार कई राज्यों में सप्लाई किए जा रहे थे। वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है प्रशांत को रिमांड पर लेने के लिए वह सोमवार को कोर्ट में अर्जी लगाएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 29 अप्रैल को डीआरआई की टीम ने सिविल लाइन में रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र कुमार विश्नोई के घर पर छापा मारा था। उनका बेटा प्रशांत विश्नोई फरार था। उसके कमरे से 40 से अधिक आधुनिक हथियार और दो लाख कारतूस बरामद किए थे। इसके अलावा एक तेंदुए की खाल, वन्य जीवों के अवशेष और डीप फ्रीजर में मांस मिला था। वन विभाग ने मामले में एफआईआर दर्ज की थी। उत्तर प्रदेश एसटीएफ और वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो प्रशांत की धरपकड़ में लगी थी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक बुधवार को प्रशांत डीआरआई के नोटिस पर दिल्ली में उसके दफ्तर पहुंचा। डीआरआई उससे पूछताछ कर रही थी, जबकि बृहस्पतिवार को उसकी गिरफ्तारी की सूचना आई। डीआरआई की दिल्ली जोनल यूनिट के एडिशनल डायरेक्टर राज कुमार दिग्विजय के मुताबिक प्रशांत से पूछताछ के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा है। उन्होंने बताया कि प्रशांत ने स्लोवेनिया से अवैध ढंग से हथियार लाकर यहां बेचने की बात कबूल की है। उसके घर से बरामद हथियार और दूसरे साक्ष्य कोर्ट में पेश किए गए। इसकी प्रशांत ने पुष्टि की है। बड़ा नेटवर्क इस काम को कर रहा था। मामले में तीन आरोपियों को पहले जेल भेजा जा चुका है। हथियार किनको और किन राज्यों में बेचे गए और नेटवर्क से कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, डीएफओ मेरठ अदिति शर्मा का कहना है सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट में प्रशांत को रिमांड पर लेने के लिए अर्जी लगाई जाएगी। उससे रिमांड पर लेकर वन्य जीवों के अवशेष, तेंदुए की खाल और मांस के बारे में पूछताछ की जाएगी।
25 अवैध हथियार पकड़े थे
मामले की शुरुआत डीआरआई ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से तीन लोगों की गिरफ्तारी से की थी। इसमें एक स्लोवेनिया का नागरिक शामिल था। आरोपी तुर्की एयरलाइंस से वाया इस्तांबुल स्लोवेनिया से आ रहे थे। उनके पास से 25 अवैध हथियार पकड़े गए थे। उनको पहले ही जेल भेजा जा चुका है। आरोपियों ने शूटर प्रशांत विश्नोई के नाम का खुलासा किया था। तब डीआरआई की टीम ने मेरठ में प्रशांत के घर पर छापा मारा था।
डीआरआई की नोटिस पर बुधवार को खुद ही पहुंचा था दफ्तर, शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने प्रशांत को न्यायिक हिरास में जेल भेजा, स्लोवेनिया से लाता था अवैध हथियार