फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police officers has alert in Bijnor district of Uttar Pradesh due Delhi violence

दिल्ली के बाद बिजनौर में मिला हिंसा का इनपुट, जुमे की नमाज पर हाईअलर्ट, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

Fri, 28 Feb 2020 10:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 Feb 2020 10:26 AM IST
सार

दिल्ली में हिंसा के चलते यूपी के बिजनौर जिले में जुमे की नमाज पर हाईलअर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
Police officers has alert in Bijnor district of Uttar Pradesh due Delhi violence
पुलिस अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में फैली हिंसा के बाद बिजनौर जिले की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर ली गई है। बिजनौर में खुफिया विभाग की रिपोर्ट में हिंसा फैलाने की साजिश सामने आई है। जिसके चलते जिला हाईअलर्ट पर आ गया है। आज जुमे की नमाज पर पुलिस का पहरा रहेगा। जिले में छह कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ भी लगाई गई है। पूरे जिले में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन


संदिग्धों पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है। डीआईजी एसआईटी जे रविंद्र गौड़ की अगुवाई में पुलिस ने बृहस्पतिवार को बिजनौर शहर में फ्लैग मार्च निकाला। सपा नेता जावेद राईन एवं उपद्रव के बाद से फरार चल रहे आदिल चुहिया के घर की तलाशी ली।
विज्ञापन


दिल्ली में फैली हिंसा के चलते जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिले के पांच शहर बिजनौर, चांदपुर, नजीबाबाद, नगीना, नहटौर, धामपुर अति संवेदनशील हैं। जबकि जिला संवेदनशील है। जिले में फिर से माहौल खराब करने की साजिश का इनपुट मिलने के बाद पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसी भी सक्रिय हो गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्धों पर पुलिस नजर रख रही है। 200 से ज्यादा लोगों को नोटिस दिए गए हैं एवं 350 लोगों पर पुलिस की नजर है। जिन लोगों पर माहौल खराब करने का शक है, जिले में ऐसे लोगों को पुलिस ने रेड कार्ड थमा दिए हैं। जिले में पहले से ही दो कंपनी पीएसी है। इसके बाद भी चार कंपनी पीएसी एवं एक कंपनी आरएएफ बुलाई गई है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली हिंसा के चलते जुमे की नमाज पर रहेगी कड़ी चौकसी, देवबंद में भारी पुलिस बल तैनात

शहर में शुक्रवार को यानी आज ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। जुमे की नमाज पर पुलिस का पहरा रहेगा। चप्पे- चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। बृहस्पतिवार को डीआईजी एसआईटी जे रविंद्र गौड़ की अगुवाई में शास्त्री चौक से पुलिस ने फ्लैगमार्च शुरू किया जो सिविल लाइन, मुख्य डाकघर, मोहल्ला चाहशीरी, चांदपुर की चुंगी, जाटान चौकी, मोहल्ला काजीपाड़ा होता हुआ पुलिस लाइन जाकर समाप्त हुआ। 

इस दौरान मोहल्ला चाहशीरी में पुलिस ने सपा नेता जावेद राईन एवं मोहल्ला काजीपाड़ा में उपद्रव के बाद से फरार 25 हजार के इनामी आदिल चुहिया के घर की तलाशी ली। पुलिस ने दोनों का पूरा घर खंगाल डाला पर वहां से कुछ नहीं मिला। फ्लैग मार्च में एसपी संजीव त्यागी, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर ली गई है। निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं। तमाम लोग मुचलका पाबंद किए हैं। किसी ने गड़बड़ी करने की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई होगी।

आरोपियों पर लगेगी रासुका
एसपी संजीव त्यागी के अनुसार 20 दिसंबर को जिले के उपद्रव के आरोपियों पर रासुका लगाई जाएगी। इनके खिलाफ तमाम सबूत पुलिस को मिल गए हैं। इस दौरान जिले के करीब साढ़े तीन हजार लोगों का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए। सर्विलांस के जरिये पता चला है कि इन लोगों की जिले में माहौल खराब करने की साजिश है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed