फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police is arrested two criminals in Deepak murder case at Muzaffarnagar

आखिर खुल गया दीपक के कत्ल का राज, आरोपियों ने पूछताछ में बताई हत्या की असली वजह

Wed, 04 Dec 2019 08:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 04 Dec 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
Police is arrested two criminals in Deepak murder case at Muzaffarnagar
दोनों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जनपद में मीरापुर के गांव शिवपुरी में स्थित मुर्गी फॉर्म पर 28 नवंबर की रात की गई हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने बताया कि गांव जमालपुर निवासी दीपक की हत्या बैटरी चोरी करने के लिए की गई थी। चोरी किए गए बैटरी को हत्यारोपियों ने महज तीन हजार रुपये में बेचा था। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित सभागार में बुधवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि 28 नवंबर की रात मीरापुर क्षेत्र के गांव शिवपुरी में स्थित मुर्गी फॉर्म में सोए दीपक (19) पुत्र बाबूराम की धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई थी। इंस्पेक्टर पंकज त्यागी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दो आरोपियों मोनू पुत्र समयसिंह, निवासी गांव शिवपुरी और बिल्लू ठाकुर पुत्र पालू राम, निवासी गांव सोंटा मंसूरपुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर दीपक की हत्या में प्रयुक्त छुरी, बाइक और फॉर्म से लूटा गया बैटरी बरामद किया गया है। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी 28 नवंबर की रात मुर्गी फॉर्म में महज बैटरी चोरी करने के इरादे से जाली तोड़कर घुसे थे। आहट सुनकर अंदर सोया दीपक जाग गया, जिसने एक आरोपी को पकड़ लिया था। इसके बाद आरोपियों ने दीपक की छुरी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी और अंदर रखा बैटरी लूटकर फरार हो गए। लूटा गया बैटरी आरोपियों ने मीरापुर के ही राम सुधीर को महज तीन हजार रुपये में बेचा था, जिसे उसने घर में चलाने के लिए लिया था। रामसुधीर की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खुल गया इरफान की हत्या का राज, रिश्तेदार निकला कातिल, शादी में बाधा बनने पर किया था कत्ल

आत्मरक्षा के लिए रखी छुरी से ही की गई हत्या

गांव जमालपुर निवासी बाबूराम गांव शिवपुरी में स्थित मुर्गी फॉर्म पर चौकीदारी करते थे। दो माह से पत्नी रचना की तबीयत खराब होने के चलते वह घर पर रहने लगे थे और बड़ा बेटा दीपक उनके स्थान पर फॉर्म पर जाने लगा था। आत्मसुरक्षा के लिए दीपक अपने साथ एक छुरी रखकर सोता था।

यह भी पढ़ें: खुल गया पूजा के कत्ल का राज, आरोपी पति ने किए कई बड़े खुलासे, देखें तस्वीरें

वहीं 28 नवंबर की रात जब दोनों आरोपी बैटरी चोरी करने फॉर्म में घुसे, तो दीपक उनसे भिड़ गया और एक आरोपी को पकड़कर छुरी से दूसरे को डराने लगा। इस पर दूसरे हत्यारोपी ने दीपक से छुरी छीनकर उसी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे दीपक की मौत हो गई। इस दौरान हत्यारोपी के हाथ की तीन उंगलियां भी छुरी लगने से जख्मी हो गईं थी, जिन पर उसने पट्टी करा रखी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed