फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police have arrested wife and brother in a soldier murder case at Meerut

कातिल पत्नी ने कबूला जुर्म, देवर से थे अवैध संबंध, इसलिए BSF जवान पति को रास्ते से हटाया

Thu, 23 Jan 2020 02:38 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Jan 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
Police have arrested wife and brother in a soldier murder case at Meerut
आरोपी पत्नी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में पुलिस ने बीएसएफ के जवान की हत्या का खुलासा कर दिया है। कातिल कोई और नहीं बल्कि अपने ही निकले। अवैध संबंधों के चलते पत्नी और भाई ने जवान को मौत के घाट उतार दिया था। अगली स्लाइडों में जानिए कैसे किया था जवान का कत्ल-

विज्ञापन

Police have arrested wife and brother in a soldier murder case at Meerut
बीएसएफ के जवान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

परीक्षितगढ़ के दुर्गेशपुर निवासी बीएसएफ के जवान संजीव कुमार की हत्या का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया। अवैध संबंधों के चलते पत्नी और भाई ने ही जवान की हत्या की थी। हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने देवर-भाभी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Police have arrested wife and brother in a soldier murder case at Meerut
जवान मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला

सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया ने गंगानगर स्थित ऑफिस में प्रेसवार्ता कर हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि संजीव कुमार की पोस्टिंग पुलवामा में थी। वह सोमवार को ही छुट्टी पर आए थे। मंगलवार शाम खेत पर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने जवान की पत्नी गीतांजलि को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वह बार-बार बयान बदल रही थी। पुलिस ने उसके मोबाइल की सीडीआर निकाली, जिसमें देवर गुलाब सिंह उर्फ गुल्लू से लंबी बातचीत सामने आई। गुलाब को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने देवर-भाभी से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने संजीव की हत्या करना कुबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि संजीव उसका उत्पीड़न करता था। वह इसके बारे में अपने देवर गुलाब को बताती थी। जिसके चलते दोनों के अवैध संबंध बन गए। उन्होंने संजीव की हत्या करने का प्लान बना लिया। प्लानिंग के तहत पत्नी संजीव को लेकर खेत में पहुंची, जहां पर पहले से गुलाब मौजूद था। गुलाब ने अपने भाई संजीव की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

Police have arrested wife and brother in a soldier murder case at Meerut
जवान मर्डर मामला - फोटो : अमर उजाला

पांच दिन पहले बनाई थी प्लानिंग
संजीव कुमार सोमवार को छुट्टी पर आने वाले हैं, इसकी जानकारी पत्नी और भाई को थी। दोनों ने पांच दिन पहले ही हत्या की प्लानिंग बना ली थी। गुलाब अपने एक दोस्त से तीन हजार रुपये में तमंचा खरीदकर लाया था। गुलाब की गांव में इलेक्ट्रिक की दुकान है। संजीव की हत्या के बाद उसके परिजनों को देवर-भाभी पर शक हो गया था।

Police have arrested wife and brother in a soldier murder case at Meerut
meerut police, up police, murder - फोटो : अमर उजाला

फोन कर लोकेशन बता रही थी महिला 
संजीव अपनी पत्नी के साथ मंगलवार को नारंगपुर गांव में बहन पूनम की ससुराल गए थे। शाम को दोनों लौटने लगे तो पत्नी ने जंगल से बथुआ लेकर चलने की बात कही। महिला लगातार अपने देवर से फोन पर बातचीत कर लोकेशन बता रही थी। संजीव खेत के डोल पर बैठा था और पत्नी बथुआ तोड़ने लगी। तभी गुलाब ने पीछे से आकर संजीव की कनपटी पर गोली मार दी।

Police have arrested wife and brother in a soldier murder case at Meerut
आरोपी पत्नी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मोबाइल की सीडीआर ने खोली पोल 
वारदात के बाद सीओ ने फोरेंसिक और सर्विलांस की टीम को बुलाकर जांच कराई। इस दौरान संजीव और उसकी पत्नी के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकाली गई। वारदात से एक घंटे पहले महिला के मोबाइल में 20 से 30 कॉल मिलीं। इससे पहले उसी नंबर पर लंबी-लंबी बातें होने की जानकारी मिली। पुलिस ने गुलाब को उठाकर पूछताछ की और पूरा मामला खुल गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed