फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police have arrested three go-smugglers and looted from two truck driver in Saharanpur

सहारनपुर: मुठभेड़ में दबोचे गए तीन गो-तस्कर, हथियारबंद बदमाशों ने की लूटपाट, वारदात के बाद फरार

Fri, 10 Jan 2020 01:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 Jan 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
Police have arrested three go-smugglers and looted from two truck driver in Saharanpur
फतेहपुर में पकड़ा गया गोकशी का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर की फतेहपुर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात गांव नवादा में घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद तीन गो-तस्करों को मौके से धर दबोचा। इस दौरान भागने के प्रयास में एक आरोपी की टांग टूट गई, जिसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। मौके से डेढ़ कुंतल मास और कटान के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


थाना अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि रात 2:30 बजे मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने नवादा गांव में घेराबंदी की। पुलिस को देखकर गोकशी कर रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर इनमें से तीन को पकड़ लिया। आरोपियों में शाह आलम निवासी गांव खुजनावर, अमर दिन एवं इरशाद निवासी गांव नेवादा शामिल है। इनमें से भागते वक्त शाह आलम की टांग टूट गई। जबकि अमर दिन के सिर में चोट आई है। इनमें से शाह आलम को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हथियारबंद बदमाशों ने की लूटपाट 

उधर, थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव रायपुर के निकट चार हथियारबंद बदमाशों ने दो ट्रकों को रोककर उनके चालकों से 62 हजार रुपए की नकदी सहित दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना मिर्जापुर मौके पर पहुंची लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव खुशहालपुर निवासी हुसनैन अपने ट्रक संख्या एच आर58 बी/5841 एवं एक अन्य ट्रक चालक क्षेत्र के गांव रायपुर के पास स्थित एक स्टोन क्रेशर से खनिज सामग्री भरने जा रहे थे। जैसे ही वह रायपुर के निकट पहुंचे तो चार हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उन्हें आतंकित करते हुए हुसनैन से 15 हजार रुपए की नगदी एवं अन्य ट्रक चालक व क्लीनर से 47 हजार रुपए की नगदी एवं दो मोबाइल लूट कर फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नही लगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed