फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police have arrested five smugglers with 51 kg of ganja in Meerut

पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता: 51 किलो गांजे के साथ पांच तस्कर दबोचे, उड़ीसा से ला रहे थे खेप, यहां करते सप्लाई

Sun, 24 Mar 2024 12:03 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 24 Mar 2024 12:03 AM IST
सार

Meerut News : मेरठ में पुलिस ने 51 किलो गांजे के साथ पांच तस्करों को दबोचा है। बताया गया कि तस्कर उड़ीसा से गांजे की खेप ला रहे थे।

विज्ञापन
Police have arrested five smugglers with 51 kg of ganja in Meerut
गांजे के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में एसओजी और थाना पुलिस ने शुक्रवार रात 51 किलो गांजे के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार किए। आरोपियों के पास से 70 हजार रुपये की नगदी और एक कार बरामद की गई। जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। ये तस्कर उड़ीसा से गांजे की खेप ला रहे थे। इन्हें शामली और हरियाणा के शहरों में सप्लाई की तैयारी की जा रही थी। जब्त गांजे की कीमत पांच लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन

सीओ दौराला शुचिता सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक कार में सवार पांच युवक दिल्ली से गांजे की खेप लेकर हरियाणा की ओर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी शुरू की। पुलिस ने लखवाया गांव के सामने आ रही एक सफेद रंग की कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखकर चालक ने कार दौड़ा ली। बाद में कार को कब्जे में ले लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस को कार के अंदर से 51 किलो गांजा बरामद हुआ।

विज्ञापन

पुलिस कार सहित आरोपियों को लेकर थाने आ गई। आरोपियों में जन्नूर अहमद पुत्र बशीर अहमद, मोहम्मद अलीम पुत्र वकील अहमद, खुर्राम पुत्र खालिद निवासी कैराना जिला शामली, आसिफ पुत्र रफी निवासी छपार और रिजवान पुत्र नसीमुद्दीन निवासी सिखेड़ा जिला मुजफ्फरनगर हैं। आरोपियों के पास से लगभग 70 हजार रुपये बरामद किए गए। सीओ ने बताया कि पुलिस गांजे की खेप खरीदने वालों की तलाश कर रही है।

छोटे पैकेटों में कर रखी थी पैकिंग
गांजा तस्करों ने बताया कि वह काफी समय से उड़ीसा से गांजा लाकर मेरठ व आसपास के जिलों में माल भेजते रहे हैं। वह छोटे पैकेटों में गांजे की पैकिंग करते थे। इसके चलते वे रेलवे पुलिस की नजर में नहीं आ सके। आरोपियों ने बताया कि वे शामली और हरियाणा में माल की सप्लाई करने वाले थे।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: कांग्रेस ने इमरान मसूद को यहां से बनाया प्रत्याशी, पार्टी ने खेला ये बड़ा दांव

विज्ञापन

पहले भी करोड़ों का गांजा-चरस हो चुका जब्त

तीन साल पहले भी रोहटा फ्लाईओवर के पास पुलिस ने चरस की एक बड़ी खेप पकड़ी थी। पकड़े गए आरोपी नेपाल के थे। आरोपी उड़ीसा से ही चरस लेकर मेरठ पहुंचे थे। उड़ीसा से ही आसपास के राज्यों में चरस सप्लाई की जा रही है। जिले में अब तक चरस गांजा सहित कई करोड़ का नशीला पदार्थ जब्त किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: UP: राकेश टिकैत बोले- गैर भाजपाइयों के लिए जेल भरो अभियान चला रही भाजपा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed