{"_id":"5ec7d8aa8ebc3e90906153e2","slug":"police-has-sent-to-jail-to-criminal-son-in-father-murder-case-at-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता का कत्ल, हत्यारोपी बेटे को भेजा जेल, पूछताछ में बोला- नहीं कोई पछतावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पिता का कत्ल, हत्यारोपी बेटे को भेजा जेल, पूछताछ में बोला- नहीं कोई पछतावा
Fri, 22 May 2020 07:20 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 22 May 2020 07:20 PM IST
सार
- हत्यारोपी बेटे से लोहे की रॉड बरामद
- हत्यारोपी बेटा बोला- पिता की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं
- आरोपी ने कहा, गांव की जमीन बेचने की चिंता सता रही थी
विज्ञापन
हत्यारोपी बेटे को भेजा जेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर के कसौली गांव में पिता सुखबीर की हत्या के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसके कब्जे से आला कत्ल लोहे की रॉड (संबल) बरामद कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना को अंजाम देने में उसे कोई पछतावा नहीं है।
विज्ञापन
एसओ चरथावल सूबे सिंह यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को मामूली डांट पर पिता के कत्ल के आरोपी बेटे अर्जुन से हत्याकांड की सही वजह मालूम करने को पूछताछ की गई। उसने बताया कि पिता की हत्या करने पर कोई पछतावा नहीं है। करीब छह साल पूर्व पिता से मारपीट करने के बाद आरोपी और उसका भाई अरविंद अपनी मां को लेकर सहारनपुर मामा के यहां रहने लगे थे। पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। लघु किसान होने के नाते उसके हिस्से में करीब छह बीघा जमीन थी। आरोपी अर्जुन को यह डर सताने लगा था कि कहीं पिता गांव में जमीन न बेच दें। पुलिस ने हत्या के संबंध में आरोपी के बड़े भाई से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: कंबल में लिपटी मिली दो युवतियों की लाश, काला पड़ चुका था खून, नहीं मिला कोई ठोस सबूत, कैसे खुलेगा राज
विज्ञापन
पुलिस को गुमराह भी किया
बृहस्पतिवार को वारदात के बाद आरोपी अर्जुन ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था। उसने पुलिस को बताया था कि सिर दीवार में लगने से पिता की मृत्यु हो गई है, लेकिन मृतक के सिर में खून से लथपथ चोट के निशान होने से पुलिस का संदेह बढ़ गया। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/