फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police has disclosed in the case the a young man suicide trying in Meerut at Uttar Pradesh

खुलासा: दो करोड़ की चाह में जान पर खेल गया युवक, दोस्तों संग मिलकर रची थी ये खौफनाक साजिश

Tue, 25 Jun 2019 01:16 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 25 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
Police has disclosed in the case the a young man suicide trying in Meerut at Uttar Pradesh
एसएसपी और एसपी सिटी ने खुलासा किया - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में निजी अंग काटने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। एक युवक ने अपना ही अंग कटवाकर दूसरे गुट के किन्नरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। उनसे दो करोड़ रुपए लेकर समझौता करने की प्लानिंग की थी। इस काम में युवक के साथ सात लोग लिप्त पाए गए। पुलिस ने निजी अंग काटने वाले फर्जी डॉक्टर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला बिजली बंबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर फाटक के पास का है।

विज्ञापन

 
एसएसपी नितिन तिवारी और एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता की। एसएसपी ने बताया है कि 20 जून को एक युवक ने सूचना दी थी कि नशीला पदार्थ देकर उसका निजी अंग काट दिया गया। उसने किन्नर हाजी नसीम, नौसी, बबली और निशा पर आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर परतापुर सुभाष अत्री ने जांच की। जांच में सामने आया कि युवक ने सात लोगों के साथ मिलकर निजी अंग कटवाकर हाजी नसीम को फंसाने की साजिश रची थी। इस वारदात की प्लानिंग करने वाला राहुल चौहान था। 
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर परतापुर पुलिस ने सोमवार को बिजली बंबा बाईपास से राहुल चौहान उर्फ परवेज, शान उर्फ महफूज निवासी श्यामनगर, अनीस निवासी लिसाड़ी रोड, जहीन उर्फ जिम्मी निवासी पूर्वा इलाही बख्श ब्रह्मपुरी और डॉ. शहजाद निवासी इस्लामनगर लिसाड़ीगेट को गिरफ्तार किया। दो आरोपी इरफान उर्फ मामा और जुले खान निवासी चमन कॉलोनी लिसाड़ीगेट फरार हो गए। आरोपियों से सर्जिकल कैंची, ब्लेड, दस्ताने, सीरिंज और रुई बरामद की है। जबकि युवक अभी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 हजार रुपये में काटा निजी अंग 
निजी अंग काटने वाला शहजाद फर्जी डॉक्टर है। इंटर पास करने के बाद उसने लिसाड़ीगेट क्षेत्र में क्लीनिक खोला था। उसने निजी अंग काटने के एवज में 17 हजार रुपए लिए थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed