फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police has arrested accused former Block chief in rape case at Meerut city

दुष्कर्म पीड़िता की मौत का मामला, पूर्व ब्लाक प्रमुख गिरफ्तार, दो प्रधान समेत तीन हिरासत में

Sat, 15 Feb 2020 12:58 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 15 Feb 2020 12:58 AM IST
सार

मेरठ में दुष्कर्म पीड़िता की मौत के मामले में पुलिस ने पूर्व ब्लाक प्रमुख को गिरफ्तार किया है। वहीं दो गांवों के प्रधान और एक वैद्य को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Police has arrested accused former Block chief in rape case at Meerut city
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

विस्तार

दुष्कर्म पीड़िता की मौत के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने पूर्व ब्लाक प्रमुख धीरज पहाड़पुडियां को गिरफ्तार किया। वहीं दो गांवों के प्रधान और एक वैद्य को हिरासत में लिया है। इन सभी पर आरोप है कि प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते पीड़िता को बरगलाया गया। पीड़िता की वायरल ऑडियो के आधार पर पुलिस नामजद आरोपी को ‘क्लीनचिट’ और पीड़िता के परिवार को ‘कठघरे’ में खड़ा कर रही है। ऑडियो में नामजद आरोपी का भाई किशोरी से बात कर रहा है। जिसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऑडियो का सच जानने के लिए उसे फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

विज्ञापन


मवाना थानाक्षेत्र के एक गांव में बुधवार को दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस मामले में नामजद दुष्कर्म आरोपी बृजपाल की गिरफ्तारी नहीं होने पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर मवाना को लाइन हाजिर किया था। बृहस्पतिवार को किशोरी का एक ऑडियो आरोपी बृजपाल के भाई प्रमोद ने पुलिस को सौंपा। ऑडियो सुनने के बाद पुलिस ने पूर्व ब्लाक प्रमुख धीरज पहाड़पुडियां को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ वैद्य नरेंद्र कुमार और दो गांवों के प्रधानों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


एसएसपी के मुताबिक, ऑडियो में किशोरी बता रही है कि दुष्कर्म के मामले में बृजपाल को गलत नामजद किया गया। उस पर कार्रवाई कराने के लिए धीरज पहाड़पुडियां और दो प्रधान रोज रात में उसके घर आते थे। पीड़िता को सहारनपुर में बंधक बनाकर रखा गया, ताकि वह पुलिस को सच न बता दे। सहारनपुर में ताऊ ने उससे मारपीट भी की। इस ऑडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस का दावा है कि प्रधानी चुनाव की रंजिश में बृजपाल को फंसाने के लिए साजिश रची गई। इसी से क्षुब्ध होकर किशोरी ने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपीः पोती से दुष्कर्म के आरोपी दादा को अदालत ने सुनाई 10 साल की सजा

कैसे की आरोपी के भाई ने बात
पुलिस ने बगैर जांच पड़ताल किए वारदात का खुलासा कर दिया। हालांकि ऑडियो पर पीड़ित परिवार सवाल उठा रहा है। पीड़िता के पिता का दावा है कि दुष्कर्म के मुकदमे के बाद बेटी सहारनपुर नहीं गई। उसके पास कोई मोबाइल भी नहीं था। आरोपी के भाई की पीड़िता से फोन पर बात होना लोगों के गले नहीं उतर रहा है। इसकी भी जांच होनी चाहिए। पीड़िता के पास आरोपी के भाई का नंबर कहां से आया। ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं। 

हिस्ट्रीशीटर ने रची सारी साजिश 
एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि पूर्व ब्लाक प्रमुख धीरज पहाड़पुडियां मवाना थाने का हिस्ट्रीशीटर और यूपी पुलिस का बर्खास्त सिपाही है। दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने और फिर नामजद आरोपी के खिलाफ पीड़ित परिवार को बरगलाने का काम धीरज ने किया है। इसके चलते उसे गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोगों की भी पुलिस जांच करने में जुटी है। 

यह एक घिनौना अपराध है। नाबालिग लड़की को मोहरा बनाकर दुष्कर्म के आरोप लगाकर साजिश की गई। इस मामले के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। किशोरी ने जान देकर साबित कर दिया कि वह गलत नहीं थी। परिवार ने किन हालात में यह काम किया है, इसकी जांच चल रही है। - प्रवीण कुमार, आईजी मेरठ रेंज

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed