फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police four badmash arrested in encounter at Bijnor district

बिजनौर: मुठभेड़ में दो हिस्ट्रीशीटर समेत चार बदमाश दबोचे, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

Tue, 23 Jul 2019 06:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Jul 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
Police four badmash arrested in encounter at Bijnor district
चार बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। बिजनौर जनपद में किरतपुर और कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट की योजना बनाते दो हिस्ट्रीशीटर समेत चार बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों से दो तमंचे, एक चाकू व कार बरामद हुई है। पकड़ा गया एक बदमाश हरिद्वार जिले के ज्वालापुर क्षेत्र में रह रहा है।

विज्ञापन


एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक सोमवार की रात किरतपुर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश मंडावर रोड पर मालन नदी के पास लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करके किरतपुर के मोहल्ला कस्सावान निवासी हिस्ट्रीशीटर अतीक उर्फ बोनी, कोतवाली देहात की रहमुल्ला कॉलोनी निवासी हिस्ट्रीशीटर अब्दुल कासिम को दबोच लिया। 
विज्ञापन

वहीं पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि उनके कुछ साथी लूट की फिराक में कोतवाली देहात क्षेत्र में गए है। किरतुपर पुलिस ने कोतवाली देहात के थाना प्रभारी संजय कुमार धीर को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली देहात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बरुकी नहर के पास जैन फार्म हाउस के निकट से किरतपुर के मोहल्ला कुरैशियान व हाल निवासी उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के ज्वालापुर थाना क्षेत्र के गांव मोहल्ला काजियान सलेमपुर निवासी रईस उर्फ भूरा और अफजलगढ़ थाने के गांव रसूलपुर निवासी नासिर उर्फ संजय दत्त को दबोच लिया। पकड़े गए चारों बदमाशों के पास से दो तमंचे, छह कारतूस और एक कार बरामद हुई है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह सभी अलग-अलग गुटों में लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। लूट व चोरी का माल कार में भरकर उत्तराखंड ले जाकर बेच देते हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed