फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police arrest liquor smuggler in encounter

मुठभेड़ में पुलिस ने शराब तस्कर दबोचा

Mon, 22 Apr 2019 03:23 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Mon, 22 Apr 2019 03:23 AM IST
विज्ञापन
Police arrest liquor smuggler in encounter
मेरठ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ में एक शराब तस्कर को दबोच लिया, जबकि चार अन्य फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर 78 पेटी शराब, एक सूमो गाड़ी, स्कूटी और तमंचा बरामद किया है। पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

एसएसआई दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से शराब तस्करी की सूचना मिली। उसने बताया कि आर्क सिटी के पास कुछ शराब तस्कर दिल्ली की तरफ से आ रहे हैं। शराब को नंगलाताशी में उतारने का इरादा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश में जुट गई। तभी उन्हें एक संदिग्ध सूमो गाड़ी को रोकने का इशारा किया। उनके साथ एक स्कूटी सवार युवक भी जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी की तो कार सवार लोगों ने फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक युवक के पैर में गोली लगी। चार युवक फायर करते हुए भाग गए। घायल बदमाश की शनाख्त शहजाद पुत्र अजमेरी निवासी नंगलाताशी के रूप में हुई। फरार आरोपी मंगल, हरेन्द्र, जुमा उर्फ साजिद व पप्पू उर्फ शहजाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed