फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Petition will be filed today for remand of the Pacific

रिटायर्ड कर्नल के बेटे प्रशांत की रिमांड के लिए आज दाखिल होगी अर्जी 

Mon, 05 Jun 2017 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 05 Jun 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
Petition will be filed today for remand of the Pacific
शूटर प्रशांत विश्नोई
शूटर प्रशांत विश्नोई को रिमांड पर लेने के लिए वन विभाग सोमवार को पटियाला हाउस में चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल करेगा। प्रशांत को डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया था। उसे तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 29 अप्रैल को डीआरआई की टीम ने प्रशांत के घर छापा मारा था। 40 से अधिक अवैध हथियार, दो लाख कारतूस, एक तेंदुए की खाल, वन्य जीवों का मांस और वन्य जीवों के अन्य अवशेष बरामद हुए थे। वन विभाग ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


एसडीओ संजीव कुमार जांच कर रहे हैं। वन विभाग की ओर से सोमवार को एसडीओ पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी दाखिल करेंगे। इस बीच वन विभाग ने प्रशांत के पिता सेवानिवृत्त कर्नल देवेंद्र कुमार विश्नोई से दफ्तर बुलाकर पूछताछ की थी। उन्होंने कहा वह बरेली में रहते हैं। घर से बरामद सामान के बारे में उन्हें नहीं पता। वन विभाग मामले में प्रशांत की पत्नी से भी पूछताछ करेगा। रिमांड मिलने से वन्य जीव के शिकार करने वाले नेटवर्क में अहम खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed