{"_id":"593ef22b1126f4c80b8b4e3d","slug":"pathraav-in-abdullapur-ten-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल्लापुर में पथराव और फायरिंग, दस घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब्दुल्लापुर में पथराव और फायरिंग, दस घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावनपुर के अब्दुल्लापुर गांव में सोमवार देर रात लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हो गई। जिसमें दस लोग घायल हो गए। तीन लोगों की हालत गंभीर बनी है। गांव में फोर्स तैनात की गई है।
पुलिस के अनुसार अब्दुल्लापुर गांव निवासी रहीस और नफीस पशु व्यापारी हैं। नफीस के रहीस पर 4.25 लाख रुपये हैं। पैसा वापस न देने पर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। सोमवार को दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग हो गई। जिसमें आमिर, राशिद, शाहनजर और फरीद को गोली लगी। जबकि पथराव में गल्ला, नजरीन और चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि आमिर, राशिद और शाहनजर की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों पक्षों में मीट को लेकर विवाद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।