फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   papa please, please punish both seniors

पापा प्लीज ! उन दोनों सीनियर्स को सजा जरूर दिलाना 

Tue, 18 Apr 2017 03:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहित अग्रवाल, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहित अग्रवाल, मेरठ Updated Tue, 18 Apr 2017 03:28 PM IST
विज्ञापन
papa please, please punish both seniors
दीक्षा की फाइल फोटो

बात बात में तानेबाजी, जलालत भरी बातें। बहुत सहन की, लेकिन अब बहुत तंग आ गई थी। उन दोनों की वजह से ही मुझे ये कदम उठाना पड़ा। प्लीज पापा ! आप मेरी उन दोनों सीनियर्स को सजा जरूर दिलाना। अपनी मौत से कुछ घंटे पहले हॉस्पिटल में भर्ती इंटर्न छात्रा दीक्षा ने ये बातें अपने मम्मी-पापा से कही थी। दीक्षा की मम्मी प्रीति ने इसका खुलासा किया। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब दीक्षा ने ये बात कही तो उसके पापा की आंखें भर आई। वह कमरे से बाहर जाने लगे तो बैड पर लेटी दीक्षा ने उनका हाथ पकड़ लिया और प्रॉमिस कराया कि वह उनकी दोनो सीनियर्स को सजा जरूर दिलाओगे। दीक्षा के हास्पिटल की दो सीनियर छात्राएं उसे बात -बात में जलील करती थी। उससे तू तड़ाक से बात करती थी। किचन में घंटो खड़ा रखती थी। उसने जब ये बातें माता पिता को बताई तो उन्होंने उसका हॉस्पिटल बदलवाने की कोशिश की, लेकिन कालेज वालों ने मना कर दिया। वह उसकी सीनियर से बात करना चाहते थे लेकिन दीक्षा ने मना कर दिया। उसने कहा कि यदि ऐसा किया तो वह उसकी इंटर्नशिप पूरी नहीं होने देंगी। 

विज्ञापन

जानिए क्या है मामला

papa please, please punish both seniors
दीक्षा की सहेलियां

शामली के काका नगर निवासी राजकुमार की बेटी दीक्षा मेरठ के एक हॉस्पिटल से डायटीशियन में इंटर्नशिप कर रही थी। वह ब्रह्मपुरी के शंकरपुरी में अपने मौसा के यहां रहती थी। 14 अप्रैल को उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया था। उसे बागपत रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार शाम उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ब्रह्मपुरी थाने में कालेज की दो सीनियर छात्राओं पर दीक्षा के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 

बेटी को न्याय दिलाना ही हमारा मकसद
दीक्षा की मां प्रीति ने कहा कि एक खराब सिस्टम की वजह से उन्होंने अपनी होनहार बेटी को खोया है। अब उनका सिर्फ एक ही मकसद है अपनी बेटी को न्याय दिलाना। वह अपनी बेटी की अंतिम इच्छा जरूर पूरी करेंगे। उन्हें कानून और भगवान पर पूरा भरोसा है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। उसके पिता राजकुमार ने बताया कि उन्होंने ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर दे दी है।

बेटी को बुलंदियों पर देखना चाहता था परिवार

papa please, please punish both seniors
दीक्षा की सहेलियां

परिजनों के अनुसार दीक्षा मुजफ्फरनगर में अपने ताऊ पवन कुमार के पास ही रही। दीक्षा ने हाईस्कूल और इंटर मुजफ्फरनगर के जैन इंटर कालेज से किया। बीएससी भी वहीं से एसडी कालेज से की। उसका इंट्रेस्ट फूड एन्यूट्रिशियन कोर्स करने में था। इसलिए बेटी की इच्छा पूरा करने को उसे एमएससी में गाजियाबाद के वीएमएलजी कालेज में प्रवेश दिलाया। वहां गर्ल्स हास्टल में रहकर उसने पढ़ाई की। पढाई के तीन सेमेस्टर क्लीयर करने के बाद चौथे समेस्टर में वह प्रेक्टिस के लिए मेरठ आई थी। 

गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
दीक्षा का आज गमगीन माहौल में मुजफ्फरनगर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसके परिजन भी मुजफ्फरनगर मेें ही हैं। वहीं पर वह रही पली बढ़ी इसलिए वहीं उसका अंतिम संस्कार किया गया। उसके परिवार में उसके पिता राजकुमार मेलों में खिलौनों के स्टाल लगाते हैं। जबकि मम्मी प्रीति ग्रहणी हैं। छोटा भाई आयुष शामली के सेंट आरसी कालेज से बीएससी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed