फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   panchayat chunav meerut

वोटरों को बांट दिए मोबाइल, तोड़ दी पुलिस की जीप

Fri, 27 Nov 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 27 Nov 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav meerut

प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को प्रधान पद की प्रत्याशी ने वोटरों को मोबाइल फोन बांट दिए। सूचना पर जानी थाने की पुलिस पहुंच गई। मोबाइल फोन बांटने का विरोध करने पर ग्रामीणोें ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पथराव करते हुए पकड़े गए आरोपियों को भी छुड़ा लिया। पुलिस ने दो दर्जन से अधिक मोबाइल फोन बरामद करते हुए प्रत्याशी और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानी कलां गांव में प्रधान की प्रत्याशी शाहिदा पत्नी गुलशेर द्वारा बृहस्पतिवार रात ग्रामीणों से वोट लेने के बदले मोबाइल फोन बांटे जा रहे थे। तभी दूसरे प्रत्याशी के समर्थकों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। जानकारी पर जानी थाने से एक दरोगा और चार सिपाही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रत्याशी के पति और उसके समर्थकों को पकड़ते हुए मोबाइल फोन कब्जे में कर लिए। जिस पर ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर आरोपियों को छुड़ा लिया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी पर थाने से पुलिस फोर्स गांव में पहुंची। पुलिस ने लाठी फटकारकर ग्रामीणों को खदेड़ दिया। चेतावनी दी कि अगर किसी प्रत्याशी ने वोटरों को लुभाने के लिए कुछ बांटा तो उसके खिलाफ केस दर्ज होगा। देर रात तक गांव में पुलिस तैनात रही। इंस्पेक्टर जानी संजीव कुमार ने बताया कि प्रत्याशी शाहिदा और परिवार के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावित प्रधान प्रत्याशी को पुलिस ने उठाया
मेरठ। सरधना क्षेत्र के पाली गांव निवासी तरुण कुमार को पुलिस ने उठा लिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि तरुण संभावित प्रधान प्रत्याशी है। दूसरे पक्ष ने तरुण को उठवाया है, ताकि वह नामांकन न कर सके। पुलिस ने बताया कि कुख्यात राहुल खट्टा को संरक्षण देने वाला तरुण था। गांव में विवाद हो सकता है, जिसके चलते उसे नजरबंद किया गया है। वह नामांकन करे या ना करे, इससे पुलिस का कोई लेना-देना नहीं है। जांच पड़ताल के बाद उसे छोड़ा जाएगा।


जिंझोखर गांव में तनातनी
मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र के झिंझोखर गांव में प्रधान प्रत्याशी ममता के पति लोकेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया है कि दूसरा प्रत्याशी उसको धमकी दे रहा है। लोकेंद्र ने पुलिस से दूसरे प्रत्याशी की शिकायत की है। इस मामले को लेकर सीओ और इंस्पेक्टर ने गांव में जाकर मामले की जानकारी ली तथा पीएसी के साथ फ्लैग मार्च निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed