{"_id":"e9b829fe731f7e939b6c6760a811a577","slug":"panchayat-chunav-meerut-hindi-news-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"नतीजे से नाराजगी, कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के खिलाफ मोर्चा खोला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नतीजे से नाराजगी, कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के खिलाफ मोर्चा खोला
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड 25 की पुनर्मतगणना करने की मांग को लेकर गांव गोकुलपुर और कमालपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को गढ़ रोड जाम कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव करते हुए कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप था कि मंत्री के दबाव में प्रशासन ने फर्जी वोट डलवाकर अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाई है। करीब दो घंटे सड़क जाम होने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे और ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया।
मामला वार्ड-25 से जुड़ा है। जिला पंचायत चुनाव में कृष्णा देवी विजय घोषित हुईं, जबकि संजीदा बेगम हार गईं। संजीदा पक्ष के समर्थकों का आरोप है कि कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के दबाव में पुलिस-प्रशासन ने फर्जी वोट डलवाई। जोकि मतगणना के दौरान सामने आए। पीठासीन अधिकारी के बगैर हस्ताक्षर की वोटों को प्रशासन ने मान्य करार दे दिया। संजीदा बेगम के समर्थकों ने पहले मतगणना के दौरान और फिर गढ़ रोड पर जाम लगाया।
मौके पर मेडिकल थाना पुलिस पहुंची तो गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसर भारी फोर्स लेकर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि मामला उनके स्तर का नहीं है। इस पर डीएम या कोर्ट ही निर्णय ले सकता है। बेवजह जाम और हंगामा किया तो मुकदमा दर्ज होगा। करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। ग्रामीणों ने कहा कि मंगलवार को डीएम ऑफिस पर हंगामा होगा। डीएम से ग्रामीण अपनी शिकायत दर्ज करेंगे। जरूरत पड़ी तो कोर्ट भी जाएंगे।
विज्ञापन
जाम में बस में भी तोड़फोड़
गुस्साए लोगों ने एक प्राईवेट बस में तोड़फोड़ कर दी। बस में सवार करीब एक दर्जन लोग चोटिल हो गए। लोगों ने हंगामा किया तो बस में सवार यात्रियों में भगदड़ मच गई। दो घंटे से जाम लगने पर लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए तंग गलियों का सहारा लेना पड़ा। दो घंटे तक लोग हंगामा करते रहे और पुलिस मूकदर्शक बनकर तमाशा देखती रही।