फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One crook arrested in police encounter after loot from a farmer in Muzaffarnagar

मुठभेड़ में दबोचा गया शातिर बदमाश, पैर में गोली लगने से घायल, वारदात से सनसनी

Thu, 16 May 2019 10:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 May 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
One crook arrested in police encounter after loot from a farmer in Muzaffarnagar
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में गन्ना समिति के पास सरेराह बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचों के बल पर किसान से हजारों रुपयों की नगदी लूटकर सनसनी फैली दी। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने बाइक सवार एक बदमाश को घेर लिया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया, जबकि दूसरी बाइक पर तीन बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लूटी गई 10 हजार रुपये की नगदी सहित बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी सिटी सतपाल अंतिल मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस से जानकारी ली।

विज्ञापन


एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने पत्रकारों को बताया कि गांव रुकनपुर निवासी वृद्ध किसान रामशरण पुत्र जयसिंह गुरुवार को खतौली में बैंक से रुपये निकालने के लिए आया। किसान रामशरण ने ओरियंटल बैंक से एक लाख रुपये निकाले। इसके बाद किसान अपने बेटे आदेश के साथ बाइक से गन्ना समिति पहुंचे। उन्होंने सात हजार रुपये की कीटनाशक दवाई खरीदी और वहां से चल दिए। थोड़ी दूर जाने पर बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचों के बल पर किसान से रुपयों से भरा थैला लूटकर फरार हो गए। किसान ने लूट की सूचना पुलिस को दी। लूट की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने एसएसआई मनोज यादव, एसआई सुनील शर्मा, एसआई रहीश खान, एसआई प्रदीप चीमा, पमनावली पुलिस चौकी प्रभारी नरेश सहित पुलिस बल के साथ बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। पुलिस टीम ने फलावदा मार्ग पर गांव ढाकपुरी मोड़ पर बाइक पर भाग रहे एक बदमाश को घेर लिया। पुलिस की गोली पैर में लगते ही बदमाश बाइक सहित नीचे गिर पड़ा। पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया। दूसरी बाइक पर तीनों बदमाश दूसरे रास्ते से फरार हो गए। 
विज्ञापन


वहीं सूचना मिलने पर सीओ आशीष प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से किसान से लूटी गई रकम में से 10 हजार रुपये की नगदी, किसान का आधार कार्ड, तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की। एसपी सिटी के अनुसार पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन की आदर्श कॉलोनी निवासी राहुल पुत्र रतन कुमार बताया है। पुलिस ने घायल बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित किसान की ओर से पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश राहुल ने बरेली में लूट की थी
इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने बताया कि यह शातिर किस्म का गैंग है। इस गैंग ने कई जनपदों में लूट की घटनाओं का अंजाम दिया। पकड़े गए बदमाश राहुल ने अपने गैंग के साथ बरेली में भी लाखों रुपयों की लूट की थी। बदमाश राहुल का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। फरार तीनों बदमाश भी मुरादाबाद के ही रहने वाले हैं। फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया है। शीघ्र ही फरार बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस टीम की पीठ थपथपाई
एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने किसान से नगदी लूटकर भागने वाले बदमाश राहुल को मुठभेड़ में पकड़ने को लेकर इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा व उनकी पुलिस टीम की पीठ थपथपाई। एसपी सिटी ने पुलिस टीम को इनाम दिलाने के लिए अधिकारियों से बातचीत करने की भी बात कही है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed