फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   neeraj bhati gang

पुलिस ने दबोचा भाटी गैंग, `30 लाख लुटने से बचाए

Tue, 08 Mar 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Tue, 08 Mar 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
neeraj bhati gang
मेरठ में पकड़े गए नीरज भाटी गैंग के सदस्याें की जानकारी देते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल पुलिस ने नीरज भाटी गैंग के सरगना समेत पांच बदमाश दबोच लिए। ये बदमाश जयपुर में सरिया व्यापारी से 30 लाख रुपये की लूट करने वाले थे। बीते हफ्ते ही जयपुर जाकर व्यापारी की रेकी भी कर चुके थे। एसएसपी डीसी दूबे ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि मेरठ में लूटपाट के बाद जयपुर में लूट की वारदात करने का इस गैंग का प्लान था। पकड़े गए बदमाशों ने लूट और हत्या की कई वारदात कबूली हैं।

विज्ञापन


यह वारदात कबूलीं
एसएसपी के अनुसार गैंग के सरगना नीरज भाटी ने 2005 में सिविल लाइन इलाके में कुख्यात रविंद्र भूरा के वकील शैली की हत्या, 2007 में राजीव जायसवाल की हत्या की थी। इसके अलावा सीसीएसयू में फायरिंग व लूट की कई वारदात करना बताया। वहीं, बदमाश अर्जुन राणा पर भी लूट के मामले हैं। मेडिकल पुलिस ने विद्युत विभाग के ऑफिस में 13 लाख की लूट के मामले में उसे जेल भेजा था। पुलिस ने इनसे दो पिस्टल, दो तमंचे, एक चाकू और एक दर्जन से अधिक कारतूस बरामद किए हैं। डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने मेडिकल थाना पुलिस की टीम को 12 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन


2009 से नहीं किया अपराध 
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक नीरज भाटी ने 2009 से कोई अपराध नहीं किया। पुलिस का कहना है कि नीरज की मुलाकात कुछ दिनों पहले अर्जुन राणा से हुई। जिसके बाद नीरज ने दोबारा से अपराध की दुनिया में कदम रखने की ठान ली। जयपुर में सरिया व्यापारी से लूट की प्लानिंग बना ली थी। उनको जानकारी थी कि व्यापारी हर सप्ताह 30 लाख रुपये हवाला के जरिये दिल्ली भेजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वो तो दूसरा नीरज भाटी है
पराग डेयरी से 41 लाख रुपये, गढ़ रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम कैश वाहन से 33 लाख और अन्य कई आपराधिक वारदातों के बारे में मीडिया ने आरोपी नीरज से पूछा तो नीरज बोला कि वो नीरज तो दूसरा है, जोकि मवाना के झुनझुनी गांव का निवासी है। उसके बाद पुलिस ने बताया नीरज भाटी नाम के दो कुख्यात बदमाश हैं। दूसरा नीरज भाटी फिलहाल जेल में बंद है। दोनों ही चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय में पढ़ते थे। 
यह आरोपी पकड़े 
1. नीरज भाटी पुत्र विद्दा भानू निवासी भुम्मा मीरापुर, मुजफ्फरनगर 
2. कपिल पुत्र मेघचंद निवासी सिकंदरपुर गडवाड़ा भोपा मुजफ्फरनगर 
3. अर्जुन राणा पुत्र नरेश राणा निवासी के ब्लॉक शास्त्रीनगर नौचंदी 
4. जमीन पुत्र शरीफ निवासी कुतुबपुर मीरापुर, मुजफ्फरनगर 
5. डालचंद पुत्र मोहन लाल निवासी करताना फतेहनगर जिला उदयपुर राजस्थान 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed