फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Naeem kidnapped after murder of Furkan

नईम की हत्या के बाद फुरकान का अपहरण, पुलिस के छूटे पसीने, जानिए पूरा मामला

Sun, 15 Jan 2017 03:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Sun, 15 Jan 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
Naeem kidnapped after murder of Furkan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

फुरकान के अपहरण का घटनाक्रम सुनकर पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। क्योंकि नईम गाजी का अपहरण भी इसी तरह से हुआ था। यह मामला भी दो समुदाय से जुड़ा है। पीड़ित परिवार को अंदेशा है कि फुरकान के साथ अनहोनी की वारदात हो सकती है। ऐसे में पुलिस ने लिसाड़ीगेट और लिसाड़ी गांव में फोर्स तैनात कर दी है। मामला दो समुदाय से जुड़ा है और विधानसभा चुनाव करीब हैं। फुरकान के साथ कोई अनहोनी हो गई तो बड़ी घटना हो सकती है। भगतसिंह मार्केट के प्रधान नईम गाजी हत्याकांड को लेकर अभी तक लोगों में आक्रोश है। नईम गाजी की हत्या भी प्रॉपर्टी को लेकर हुई और फुरकान के अपहरण के पीछे भी प्रॉपर्टी का विवाद सामने आ रहा है। फुरकान की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगी हैं। पुलिस सतवीर से बार बार पूछ रही कि अगर कोई वारदात की है तो बता दे। पुलिस का मानना कि नईम व फुरकान का क्राइम सीन लगभग एक ही जैसा है।

विज्ञापन


नेताओं का भी लगा तांता
नईम गाजी की हत्या के बाद परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे कई नेताओं को लोगों ने खदेड़ दिया था। इसको देखते फुरकान के अपहरण की जानकारी लगते ही सपा और बसपा के कई नेता अपने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार के पास पहुंचे। नेताओं ने आश्वासन दिया कि वह उनके साथ हैं। सपा से आदिल चौधरी, रफीक अंसारी, बसपा से कुंवर दिलशाद समेत कई नेता पहुंचे थे।
विज्ञापन


आरिफ जौला जैसी भी चर्चा
पुलिस का कहना है कि फुरकान के अपहरण का मामला बसपा नेता आरिफ जौला जैसा भी हो सकता है। कई दिनों बाद आरिफ जौला खुद ही लौट आए थे। हालांकि लोगों में चर्चा है कि अगर ऐसा हुआ तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस फुरकान के पांच साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे खंगाले
लिसाड़ी में फुरकान की बाइक कैसे पहुंची, इसकी जांच के लिए पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस के मुताबिक सतवीर ने बताया कि उसने फुरकान को कॉल नहीं की। जबकि नाहिदा का कहना है कि सतवीर ने फोन करके फुरकान को बुलाया। पुलिस सर्विलांस के जरिये भी फुरकान की लोकेशन और सतवीर का सच जाने में लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed