ISI एजेंटों से नईम का कनेक्शन, साथियों की कुंडली खंगालने में जुटी एनआईए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसआई एजेंटों से नईम के कनेक्शन होने पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। हथियार सप्लायर नईम की गिरफ्तारी होने पर एनआईए ने उसके साथियों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, नईम ने हथियार सप्लाई करने में राधना गांव के कई लोगों के नाम बताए है। उसका रिश्तेदार व आईएसआई एजेंट राधना गांव में किसके पास आए थे, इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है।
एनआईए-एटीएस ने 26 दिसंबर को मेरठ समेत 17 जनपदों में एक साथ छापामारी की। इस दौरान किठौर राधना गांव निवासी नईम का कनेक्शन आईएस व आईएसआई से जुड़ना बताया गया था। आरोप है कि नईम द्वारा दी गई पिस्टल आईएस के एजेंटों को दी गई है। गुरुवार को पुलिस ने नईम को गिरफ्तार कर एनआईए को सौंप दिया।
वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नईम ने अपने कई रिश्तेदारों और गांव के कई युवकों के नाम बताए जो कि अवैध हथियार सप्लाई करते हैं। पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं एनआईए ने लोकल पुलिस से पुराने हथियार सप्लायरों का रिकॉर्ड भी मांगा है।
सप्लायरों का नेटवर्क खंगाला
आरोपी नईम की गिरफ्तारी के बाद मेरठ पुलिस अवैध हथियार सप्लायरों का नेटवर्क खंगालने में लगी है। शुक्रवार को कई जगह जाकर जानकारी जुटाई। पुलिस का दावा कि जेल में बंद और जमानत पर बाहर आए हथियार बनाने और सप्लाई करने वालों का रिकार्ड खंगाला है। इसमें कई संदिग्ध लोगों के नाम भी सामने आने की उम्मीद है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/