फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, Son of sushil mooch Surrendered in court, and sent jail for 14 days

कुख्यात सुशील मूंछ के बेटे ने कोर्ट में किया सरेंडर, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Sat, 04 May 2019 08:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 May 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, Son of sushil mooch Surrendered in court, and sent jail for 14 days
कुख्यात सुशील मूंछ के बेटे टोनी को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में खतौली के दूधिया असबाब हत्याकांड में नामजद आरोपी सुशील मूंछ के 25 हजार रुपये के इनामी बेटे मनजीत उर्फ टोनी ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने टोनी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


मंसूरपुर के गांव खेड़ी तगान निवासी असबाब उर्फ वहाब पुत्र अख्तर की 11 मार्च को खतौली में इंदिरा मूर्ति के पास स्थित दूध डेयरी पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। वर्ष 2013 में हुए दंगों के दौरान असबाब के दो भाइयों शाहिद व शबाब की हत्या हुई थी। दंग के इस मुकदमे में असबाब गवाह था। पुलिस ने 16 मार्च को 25 हजार रुपये के इनामी शूटर वासु उर्फ उत्तम चौधरी उर्फ दीपक पुत्र राजकुमार चौधरी निवासी डेरा इलाहीपुरा जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर असबाब हत्याकांड का खुलासा किया था। हत्याकांड में रतनपुरी के गांव मथेड़ी निवासी भोलू अमरदीप, श्रीकांत उर्फ बल्लू, सहदेव, अजीत व मोंटी शामिल थे। इन्हीं ने असबाब के दोनों भाइयों की भी हत्या की थी। ये सभी जमानत पर छूटकर आए हुए थे। 
विज्ञापन


दूधिया हत्याकांड में इन पांच हत्यारोपियों के साथ ही वासू उर्फ उत्तम उर्फ दीपक के साथ ही साजिशकर्ता के रुप में गांव मथेड़ी निवासी सुशील मूंछ के पुत्र मनजीत उर्फ टोनी का नाम भी सामने आया था। टोनी फरार चल रहा था। एसएसपी ने टोनी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दूधिया हत्याकांड में फरार आरोपी टोनी के खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई की थी। एक हत्यारोपी सहदेव भी फरार चल रहा है। शनिवार को आरोपी टोनी ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed