फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar Kawal Kand, Bishan singh has missing from village and Police has started the search

मुजफ्फरनगर: कवाल कांड में मारे गए सचिन के पिता लापता, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप, तलाश शुरू

Thu, 05 Dec 2019 01:35 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 05 Dec 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar Kawal Kand, Bishan singh has missing from village and Police has started the search
कवाल कांड - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जनपद में दंगे का कारण बने कवाल कांड में मारे गए सचिन के पिता बिशन सिंह बीते दस दिनों से लापता हैं। सभी संभावित स्थानों पर तलाशने पर उनका कहीं सुराग नहीं मिल सका है। उनके पुत्र राहुल ने जानसठ कोतवाली पर गुमशुदगी दर्ज कराई है। बिशन के लापता होने से पुलिस में हड़कंप मचा है। पुलिस उनको तलाशने में जुट गई है। कवाल कांड में मारे गए शाहनवाज की हत्या के मामले में भी बिशन आरोपी है, जो गत सितंबर माह में जमानत पर जेल से छूट कर आए।

विज्ञापन


जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकपुरा निवासी बिशन सिंह गत 24 नवंबर को सुबह साढ़े आठ बजे घर से बाइक लेकर निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। पहले परिजनों ने समझा कि बिशन किसी रिश्तेदार के यहां चले गए होंगे। परिजनों ने सभी रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर तलाश किया, मगर कोई पता नहीं चला। हताश होकर बिशन के बेटे राहुल ने बुधवार को जानसठ कोतवाली पुलिस को अपने पिता के लापता होने की जानकारी दी। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके बिशन को तलाशना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर दंगा 2013: वो बुरा वक्त था जो गुजर गया, कभी नहीं भूलेंगे वह काली रात

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जानसठ कोतवाली के गांव कवाल में 27 अगस्त 2013 को मलिकपुरा निवासी ममेरे भाईयों सचिन और गौरव की हत्या कर दी गई थी। इसी दौरान कवाल निवासी शाहनवाज की भी हत्या हुई थी। सचिन-गौरव हत्याकांड में फरवरी माह में कोर्ट से सात आरोपियों को उम्रकैद की सजा हो चुकी है। जबकि शाहनवाज हत्याकांड कोर्ट में ट्रायल पर है, जिसमें सचिन का पिता बिशन भी आरोपी है।

कवाल कांड में मारे गए सचिन का पिता मलिकपुरा निवासी बिशन सिंह लापता है, वह 24 नवंबर को घर से बाइक लेकर गया था। बुधवार को उसके बेटे ने इस संबंध में जानसठ कोतवाली पुलिस को सूचना दी। गुमशुदगी दर्ज कर बिशन को तलाश किया जा रहा है। - अभिषेक यादव, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed