फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder of a guard after looted in Meerut at Uttar Pradesh

यूपी: लूट का विरोध करने पर गार्ड की हत्या, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Tue, 23 Apr 2019 11:18 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Apr 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
Murder of a guard after looted in Meerut at Uttar Pradesh
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में दिल्ली रोड से सटी पॉश कॉलोनी मेजर ध्यानचंद नगर में कोरियर ऑफिस में बदमाशों ने लूटपाट के दौरान सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दी। इस वारदात को लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। एसपी सिटी और एसपी क्राइम मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा। 

विज्ञापन


टीपी नगर थानाक्षेत्र में शिवपुरम कॉलोनी निवासी सतपाल (60) पुत्र दुर्गा प्रसाद प्राइवेट एजेंसी के तहत डेढ़ साल से गोल्डन टावर्स पर गार्ड की नौकरी करता था। इसी टावर में सिक्योरा एक्स मूवर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कोरियर कंपनी है, जहां पर रविवार रात सतपाल गार्ड के रूप में तैनात था। सोमवार सुबह कोरियर कंपनी के कर्मचारी ऑफिस पहुंचे। ऑफिस के बराबर वाली दुकान के पास गार्ड सतपाल का शव पड़ा देखकर हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


कर्मचारी जब ऑफिस में पहुंचे तो देखा कि कोरियर ऑफिस का सामान भी बिखरा पड़ा था। लूट के दौरान गार्ड सतपाल की हत्या होने की जानकारी लगते ही आसपास के लोग वहां पहुंचे। कंपनी के मैनेजर गौरव कुमार की सूचना पर एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक, एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह और इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि बदमाश बराबर की दुकान में कुंबल कर कोरियर कंपनी के ऑफिस में घुसे। बदमाश ऑफिस से 2 लाख 66 हजार 400 रुपए और मोबाइल फोन लूटकर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम सीन में उलझे रहे पुलिस अधिकारी
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी क्राइमसीन में उलझ गए। पुलिस का दावा कि बदमाशों ने कुंबल करके चोरी की वारदात की है। लेकिन बदमाशों को गार्ड सतपाल की हत्या क्यों करनी पड़ी। इसका पता लगाने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट द्वारा जांच कराई गई। पता लगाया जा रहा है कि वारदात से पहले गार्ड मारा गया या वारदात के बाद या फिर दुकान में कुंबल करने के दौरान। पुलिस का अनुमान कि बदमाश स्थानीय हो सकते हैं। 

पुलिस का मानना है कि यह सिर्फ एक चोरी की वारदात है। संभवतया बदमाशों के पास कोई असलाह नहीं था। क्योंकि बदमाशों ने गार्ड को कपड़े से गला घोटकर मारा। अंदेशा है कि बदमाशों को गार्ड ने देख लिया होगा। गार्ड ने किसी बदमाश की पहचान तो नहीं कर ली। इसके चलते उन्होंने हत्या को अंजाम दिया।
 
सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाश 
पुलिस को घटनास्थल के पास से एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है। जिसमें तीन बदमाश दिखाई दे रहे है। उनके चेहरे अभी स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस बदमाशों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार बदमाशों के स्थानीय होने की संभावना के चलते आसपास के गांव में फोटो के जरिये बदमाशों की पहचान का प्रयास चल रहा है।

परिजनों में मचा कोहराम 
गार्ड सतपाल की हत्या की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस से बदमाशों का जल्द पता कर इस वारदात का खुलासा करने की मांग की है। पुलिस ने उनको आश्वासन दिया कि जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। 

एक्सपर्ट ने की जांच
कोरियर कंपनी के ऑफिस और आसपास की फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड ने जांच की। कई जगहों से एक्सपर्ट ने फिंगर और फुट प्रिंट लिए। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम भेज गया। सतपाल के बेटे भोले की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed