{"_id":"586174574f1c1b2a41eec1fd","slug":"murder-in-saket","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से कुख्यात से मिलकर लौट रहा था किन्नर, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल से कुख्यात से मिलकर लौट रहा था किन्नर, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Tue, 27 Dec 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
विलाप करते लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
साकेत स्थित किडनी हॉस्पिटल के सामने सोमवार सरेशाम कार सवार लोगों पर हथियारबंद बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं। हमले में एक किन्नर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। तीनों लोग एक कुख्यात से जेल में मुलाकात करके वापस लौट रहे थे। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार लालकुर्ती बाजार निवासी किन्नर शमशाद (35), राशिद पुत्र नूरा निवासी इस्माइल नगर लिसाड़ी गेट, शादाब पुत्र हनीफ और आमिश पुत्र अफजाल निवासी लख्खीपुरा लिसाड़ी गेट सोमवार को जिला जेल में कुख्यात सलमान निवासी गुदड़ी बाजार कोतवाली से मुलाकात करने गए थे। शाम करीब 5:30 बजे वापस लौटते समय यूनिवर्सिटी रोड स्थित किडनी हॉस्पिटल के सामने कार सवार बदमाशों ने उनकी इंडिका कार को ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन
पांच गोलियां मारीं
इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने कार सवार लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हमलावरों ने किन्नर शमशाद के सिर से सटाकर एक गोली मारी। जिसके बाद एक गोली पेट पर और तीन गोलियां कमर में मारीं। जबकि राशिद के सीने में एक गोली और शादाब के दाएं घुटने में एक गोली लगी। कार में पीछे बैठेे आमिश ने सीट के पीछे छुपकर खुद को बचाया। अंधाधुंध गोलियां चलते देखकर लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
20 मिनट तक चिल्लाते रहे
चश्मदीद आमिश ने बताया कि कार किराये पर की थी। जिसे शादाब चला रहा था, जबकि कार का ड्राइवर उसके बगल में बैठा था। फायरिंग के दौरान ड्राइवर मौके से भाग गया। शादाब के घुटने में गोली लगने के कारण वह कार नहीं चला सका। जिसके चलते करीब 20 मिनट तक घायल मौके पर ही चिल्लाते रहे। बाद में एक युवक ने सभी घायलों को कार से आनंद हॉस्पिटल छोड़ा।
किन्नर की लेनी थी जान
घायलों के अनुसार किन्नर के सिर से सटाकर गोली मारने से साफ है कि हमलावर उसे ही जान से मारने आए थे। बाकी अन्य लोगों पर उन्होंने सिर्फ एक-एक ही गोली चलाई। किन्नर पिछली सीट पर आमिश व राशिद के बीच में बैठा था।
सलमान व फईक का बताया विवाद
पुलिस के मुताबिक घायलों ने बताया कि जेल में बंद सलमान का उसके पड़ोसी फईक व उसके भाई शरीफ से पुराना विवाद चल रहा है। दोनों में कई बार गोलियां चल चुकी हैं। सोतीगंज निवासी बिलाल की हत्या के मामले में सलमान जेल में बंद है। सलमान की पैरवी करने वालों को फईम के साथी धमकी देते हैं। आरोप कि फईम ने ही उनके ऊपर हमला कराया है। सलमान से किन्नर की गहरी दोस्ती थी।