{"_id":"613904228ebc3eb628316ab9","slug":"miscreants-shot-the-soldier-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में बेखौफ बदमाशों ने सिपाही को मारी दो गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बागपत में बेखौफ बदमाशों ने सिपाही को मारी दो गोली, हालत गंभीर
Thu, 09 Sep 2021 12:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:12 AM IST
सार
खेकड़ा थाना क्षेत्र में डायल 112 पर ड्यूटी करके वापस पुलिस लाइन लौट रहा था सिपाही। खेकड़ा-काठा मार्ग पर बंदपुर के पास मारी गोली, हापुड़ का रहने वाला है सिपाही अरुण।
विज्ञापन
deno pic...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेकड़ा-काठा संपर्क मार्ग पर बंदपुर मोड के पास बेखौफ बदमाशों ने सिपाही को सीने में दो गोली मार दी। सिपाही को जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हापुड़ के बाबूगढ़ थानांतर्गत नली गांव का रहने वाला सिपाही अरूण कुमार पुलिस लाइन में रहता है। उसकी ड्यूटी खेकड़ा थाना क्षेत्र में डायल 112 पर चल रही है। वह बुधवार रात को ड्यूटी खत्म करके बाइक से वापस पुलिस लाइन लौट रहा था।
विज्ञापन
वह खेकड़ा-काठा संपर्क मार्ग पर बंदपुर मोड़ के पास पहुंचा तो उसका पीछे आ रहे बदमाशों ने सीने में दो गोली मार दी। जिससे वह वहां गिर गया और बदमाश वहां से भाग गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के डा. भूपेंद्र सिंह ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर सिपाही को मेरठ के मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया। डाक्टर के अनुसार सिपाही को सीने में दो गोली लगी हुई है। इस घटना का पता चलते ही एसपी नीरज कुमार जादौन घटना स्थल पर पहुंचे और वहां छानबीन की गई। इस घटना के बाद जिलेभर में बदमाशों को पकडऩे के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं लग सका।