फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Misbehaved with BSC girl student after kidnapeng in Muzaffarnagar

यूपी: पहले बीएससी की छात्रा का अपहरण, फिर किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 28 Jun 2019 10:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 Jun 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Misbehaved with BSC girl student after kidnapeng in Muzaffarnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर शहर के सरकुलर रोड स्थित कॉलेज से चार दिन पूर्व अपहृत खतौली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को पुलिस ने बरामद कर लिया है। छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दूसरे समुदाय के युवक के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खतौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी शहर के सरकुलर रोड स्थित एक कॉलेज में बीएससी की छात्रा है। चार दिन पूर्व वह कॉलेज में फीस जमा कराने आई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश की तो कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे में फीस जमा कराने के बाद किशोरी एक लड़के के साथ दिखाई दी। 
विज्ञापन


सिविल लाइन इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम ने बताया कि फुटेज में छात्रा के साथ कैद हुए उक्त युवक की पहचान खतौली के पक्का बाग, जैननगर निवासी मोबीन के रूप में हुई, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई। इसी दौरान अपहृत छात्रा को गुरुवार रात बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रा का मेडिकल कराया गया है, रिपोर्ट में उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई है। पूछताछ में भी किशोरी ने मोबीन पर अपहरण कर ले जाने व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 

वहीं परिजनों की तहरीर पर आरोपी मोबीन के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed