बेटा पैदा न होने पर पत्नी और बेटी का कत्ल, लाश देख उड़े ग्रामीणों के होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटा पैदा न होने पर एक युवक ने अपनी पत्नी और पांच साल की बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर डाली। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई, पढ़िए पूरी खबर...
यह घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। बहसूमा में सोमवार देर रात को एक युवक ने अपनी मां और अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर पत्नी और पांच साल की बेटी की हत्या कर दी। आरोपी ने दो साल पहले अपने पिता को भी गला घोंटकर मार डाला था।
वहीं मंगलवार सुबह मां-बेटी की हत्या की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान मां-बेटी की लाश को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। इसके बाद एसपी देहात राजेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़ें : फौजी ने अवैध संबंध के शक में पत्नी को मार डाला, मम्मी-मम्मी चिल्लाए बच्चे
पुलिस के मुताबिक, बहसूमा निवासी अनुज की शादी आठ साल पहले इंचौली थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी ममता के साथ हुई थी। ममता के 5 साल की बेटी अवनी भी थी। आरोप है कि महिला को बेटा पैदा न होने पर पति अनुज और सांस इंद्रेश उत्पीड़न करते थे। कई बार मारपीट कर घर से निकाला। इसी के चलते मां और बेटी की हत्या कर दी गई।
बता दें कि मृत ममता के परिजनों ने मंगलवार को थाना बहसूमा पहुंचकर आरोपी अनुज, उसकी मां इंद्रेश और उसके मामा तीनों के खिलाफ हत्या मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। और तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/