फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, The bride's brother was shot in Harsh firing and youth admitted to hospital

हर्ष फायरिंग में दुल्हन के भाई को लगी गोली, गम में बदली शादी की खुशियां

Mon, 11 Feb 2019 01:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Feb 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
Meerut, The bride's brother was shot in Harsh firing and youth admitted to hospital
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

एक परिवार की खुशियां अचानक गम में तब्दील हो गई। यहां हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन के भाई को गोली लग गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मामला यूपी में मेरठ शहर का है। यहां देर रात बारात चढ़त के दौरान एक युवक के माथे पर गोली लग गई। आनन- फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते उसे दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला-
थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव किनागर में रविवार देर रात बारात चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दुल्हन का चचेरा भाई महानंद उर्फ भोलू (23 वर्ष) पुत्र राजसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक अपने परिवार के साथ यहां अपनी कजिन बहन की शादी में आया हुआ था। जबकि घायल युवक का परिवार न्यू लालपुर शाहदरा दिल्ली में रहता है। बताया गया कि गोली चलाने वाला शख्स भी दुल्हन पक्ष का ही है। जिसकी वजह से कोई विवाद नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घटना की जानकारी लगने पर थानाभवन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आनन- फानन में घायल युवक को निजी में अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे रात में दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार गोली चलाने वाला शख्स और जिसकी गोली लगी है। ये दोनों दुल्हन पक्ष के ही है। इसकी वजह से कोई विवाद नहीं बढ़ा और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद दुल्हन को विदा किया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed