फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Tampered with two sister and try kidnaping city is missing anti romeo squad

पश्चिमी यूपी में शोहदों का खौफ... दिनदहाड़े दो बहनों को अगवा करने की कोशिश

Fri, 01 Feb 2019 11:45 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Feb 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Meerut, Tampered with two sister and try kidnaping city is missing anti romeo squad
सिविल लाइन थाने में शोहदों की शिकायत लेकर आईं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

मेरठ शहर में शोहदों के आतंक के कारण जंगलराज जैसी स्थिति है। बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। बुधवार को सोफिया की छात्रा से बीच शहर में गलत हरकत के बाद मनचले सरेआम गुंडागर्दी पर आए हैं। गुरुवार को शहर में तीन जगहों से संगीन मामले सामने आए। मोहनपुरी में दिनदहाड़े दो बहनों से छेड़छाड़ के बाद उन्हें अगवा करने की कोशिश की गई।

विज्ञापन


शोर मचने पर भीड़ जुटी तो भागे मनचले
सिविल लाइन थानाक्षेत्र निवासी एक उद्यमी की दो बेटियां आरजी कॉलेज में पढ़ती हैं। दोनों बहनों से दोपहर को कॉलेज से लौटते समय मोहनपुरी में 6-7 युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर अगवा करने का प्रयास किया। शोर मचने पर भीड़ जुटी तो मनचले वहां से भाग निकले। छात्राओं ने घर पहुंचकर घटना बताई तो उनकी मां दोनों बेटियों को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंची। लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। जिस पर तीनों मायूस होकर लौट गई। इसकी जानकारी पर व्यापारी नेता जीतू नागपाल और शैंकी अग्रवाल समेत दर्जनों व्यापारी पीड़ित के घर पहुंचे। उसके बाद व्यापारियों,  दोनों छात्राएं और उनकी मां शाम को थाने पहुंचीं और हंगामा किया। मामला अधिकारियों तक पहुंचा, तो हरकत में आई पुलिस दो आरोपियों को मोहनपुरी से उठा आई, जिन्हें छात्राओं ने पहचान लिया।

विज्ञापन

बेटी रोई तो शोहदों पर टूटी मां 
दोनों बेटियों को बिलखता देख मां थाने लाए दोनों शोहदों पर बरस पड़ी। पुलिस के सामने ही दोनों मनचलों की पिटाई कर दी। उसके बाद महिला ने दोनों शोहदों को नामजद करते हुए छह के खिलाफ तहरीर दी। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पंकज शर्मा और उमंग को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

मनचलों ने तोड़ा स्कूल में ताला, इंस्पेक्टर बोले - 50 रुपये ले लो
मनचलों की अराजकता से टीपीनगर क्षेत्र के एक स्कूल की शिक्षिकाएं और छात्राएं परेशान हैं। मनचले स्कूल के शौचालय का ताला तोड़कर ले गए। दीवार तक तोड़ दी। प्रधानाचार्या ने टीपीनगर थाने में शिकायत की तो इंस्पेक्टर का जवाब था कि क्या एक-एक स्कूल में पुलिस बैठाऊं। शौचालय का ताला टूटा है, 50 रुपये का होगा। आपको तो सरकारी कोटे से पैसा मिल जाएगा, नहीं मिले तो मुझसे 50 रुपये ले जाओ। इसमें रिपोर्ट दर्ज कराने की क्या जरूरत है। प्रधानाचार्या ने कहा कि सवाल 50 रुपये के ताले का नहीं। शोहदे का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। इस एकमात्र शौचालय का प्रयोग करने से छात्राएं और शिक्षिकाएं डरने लगी हैं। इंस्पेक्टर टीपीनगर डालचंद ने बताया है कि प्रधानाचार्या ने शौचालय का ताला बार-बार चोरी होने शिकायत की है। मुकदमा दर्ज किया गया है। स्कूल में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी। 

महिला से छेड़छाड़
शास्त्रीनगर में ई-रिक्शा सवार महिला से बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार युवकों ने छेड़खानी कर दी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इस पर लोगों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed