फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut STF arrested two accused Rana gang brigade in UPSSC exam

यूपीएसएसएससी परीक्षा में राणा गैंग की सेंधमारी, एसटीएफ ने दो आरोपी किए गिरफ्तार 

Mon, 24 Dec 2018 02:18 PM IST
Dimple Sirohi गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 24 Dec 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
Meerut STF arrested two accused  Rana gang brigade in UPSSC exam
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की परीक्षा में भी वेस्ट यूपी के राणा गैंग ने सेंधमारी कर दी। इस गिरोह ने पुलिस व सर्विलांस को चकमा देने के लिए व्हाट्सएप कॉल और चेटिंग की। एसटीएफ ने राणा गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे मोबाइल फोन में व्हाट्सएप चेटिंग के अलावा परीक्षार्थियों की आईडी बरामद हुई हैं। देर रात तक आरोपियों को छुड़ाने के लिए सेटिंग चलती रही। लेकिन मामला एसएसपी तक पहुंचने पर रिपोर्ट दर्ज की गई। 
विज्ञापन


परीक्षा में ऑनलाइन राणा गैंग 
परीक्षा में सेंधमारी करने लिए राणा गैंग के सदस्य दोनों दिनों ऑनलाइन थे। इस बार इस गिरोह ने व्हाट्सएप पर कॉलिंग करने के साथ चेट भी की। गिरोह के पास मेसेज था कि कोई फोन पर बात नहीं करेगा। कोई बात करनी भी है तो वह व्हाट्सएप कॉल करेगा। ताकि पुलिस को उनके नेटवर्क की जानकारी न हो सके। लेकिन मुखबिर की सटीक सूचना पर एसटीएफ ने राणा गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


परीक्षार्थी की आईडी भी मिली
पकड़े गए राणा गैंग के दोनों सदस्यों को मेडिकल थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। क्राइम ब्रांच की टीम और एसपी सिटी ने इन दोनों आरोपियों से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के पास से परीक्षार्थियों की आईडी, व्हाट्सएप पर चेटिंग और कॉलिंग के सुबूत मिलने से साफ है कि इन्होंने परीक्षा में सेंधमारी की। इनके खिलाफ अन्य सुबूत तलाशे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हरियाणा, दूसरा मेरठ का 
पुलिस के मुताबिक राणा गैंग से जुड़ा एक आरोपी विपिन डागरा करनाल हरियाणा तो दूसरा पल्लवपुरम मेरठ का निलेश बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने अभी मामले को गोपनीय रखा है। बताया जा रहा है कि इन गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर राणा गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
 
देर रात पल्लवपुरम में दबिश 
एसपी सिटी ने दोनों आरोपियों से पूछताछ करने के बाद मेडिकल पुलिस की पल्लवपुरम में दबिश दी। पुलिस ने बताया कि यूपीसीसीसीएस परीक्षा में नकल कराने के लिए आरोपियों ने कोचिंग सेंटर खोला हुआ था। जहां पर परीक्षार्थियों से सेटिंग करना बताया गया। इसको देखते पुलिस ने कई जगहों पर राणा गैंग के गुर्गों को तलाशा, लेकिन सफलता नहीं मिली। देर रात तक पुलिस पल्लवपुरम में अन्य आरोपियों की तलाश में लगी रही। 

नेटवर्क की हो रही तलाश
यूपीएसएसएससी परीक्षा से राणा गैंग कैसे जुड़ा, इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना कि परीक्षा में इस गिरोह का नेटवर्क कितना फैला है, इसकी जांच कराई जाएगी। मेरठ या फिर दूसरों जनपदों में आरोपियों ने कहां तक सेंधमारी की, इसकी जांच पड़ताल शुरू हो गई है। हालांकि देर रात तक कुछ पुलिसकर्मी आरोपियों को बचाने में लगे रहे।

12 सेंटरों पर हुई परीक्षा 
उत्तर प्रदेश में यूपीएसएसएससी के 1953 (बीडीओ, वीडीओ, समाज कल्याण अधिकारी) पदों पर परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। मेरठ जिले में एडीएम सिटी दिनेश चंद्र नोडल अधिकारी बनाए गए। शनिवार और रविवार को आयोजित परीक्षा के लिए जिले में 12 स्कूलों में सेंटर बनाए गए थे। दोनों दिनों दो पालियों में परीक्षा संपन्न हुई। एक पाली में करीब 5500 परीक्षार्थी बैठे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed