फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Rohit Murder Case: Police is raiding in search of accused

रोहित हत्याकांड: आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, खौफनाक था पूरा मामला

Tue, 03 Aug 2021 09:23 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 03 Aug 2021 09:23 AM IST
सार

रोहित हत्याकांड में नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Meerut Rohit Murder Case: Police is raiding in search of accused
जांच में जुटी फोरेंसिक टीम - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मेरठ में रोहित हत्याकांड में नामजद दोनों आरोपी अनूप और संदीप के साथ नशा मुक्ति केंद्र संचालक भी पुलिस की जांच के घेरे में है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश देने में लगी है। हालांकि अभी उनका कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन


टीपीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरम कॉलोनी में शिवम गुर्जर ने घर में अवैध रूप से नशा मुक्ति केंद्र खोला है। ऊपरी मंजिल पर नशा मुक्ति केंद्र है, भूतल पर परिवार रहता है। केंद्र डेढ़ महीने पहले ही यहां शिफ्ट किया गया था। फिलहाल रोहित पुत्र जवाहर निवासी शेखपुरा टीपीनगर, अनूप निवासी कुंडा परतापुर, संदीप निवासी गणपति एंकलेव कंकरखेड़ा का इलाज चल रहा था। रविवार दोपहर अनूप और संदीप ने रोहित की हत्या कर शव को बेड में छुपा दिया था और छत के रास्ते से फरार हो गए थे। सोमवार को पुलिस ने दोनों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। संदीप के पिता और अनूप के भाई को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि दोनों के पास मोबाइल भी नहीं है। उनको खोजना चुनौती बना हुआ है। पुलिस के साथ आरोपियों के परिजन भी उनकी तलाश कर रहे हैं। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद रोहित के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन


मालूम था अनूप का आपराधिक इतिहास 
दो साल पहले अनूप ने कुंडा में बिट्टू नाम के एक युवक की हत्या कर दी थी। उस मामले में अनूप जेल गया था। वह शराब और अन्य मादक पदार्थ का नशा करने का आदी है। परिवार के लोगों ने उसकी नशे की लत छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भेजा था। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी शिवम गुर्जर को थी। इसके बाद भी शिवम ने अनूप, रोहित और संदीप को अपने यहां रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवम के परिवार के साथ भी हो सकती थी अनहोनी
पुलिस ने बताया कि नामजद दोनों आरोपी रोहित की हत्या के बाद शिवम के परिवार के साथ भी वारदात कर सकते थे। वारदात के दौरान घर पर सिर्फ एक महिला थी। शिवम की मां पड़ोस के घर में गई थी। गनीमत रही कि आरोपी वारदात करने के बाद छत के रास्ते पड़ोसी की मकान में कूदकर फरार हो गए। दोनों आरोपी भूतल पर आ जाते तो महिला के साथ भी वारदात हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed