फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police has revealed that the wife had murdered her husband

यूपी: पहले शराब पिलाई फिर खौफनाक तरीके से पति की हत्या, जेल जाने से पहले जताई ये आखिरी इच्छा

Wed, 01 May 2019 01:59 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
Meerut police has revealed that the wife had murdered her husband
एसपी देहात अविनाश पांडेय

मेरठ पुलिस ने नीतिश हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार हत्या की वारदात को नीतिश की पत्नी रश्मि ने थप्पड़ के बदले अंजाम दिया था।

विज्ञापन


एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि दौराला थाना क्षेत्र के कैली गांव निवासी नीतिश शर्मा (28) पुत्र महेश शर्मा मवाना के मोहल्ला रामबाग में किराये पर रह रहा था। 27 अप्रैल की रात उसका शव जाल पर पड़ा मिला, जबकि पत्नी रश्मि व दो बच्चे कमरे में सो रहे थे। नीतिश के भाई अजय ने नीतिश की पत्नी रश्मि पर शक जाहिर करते हत्या का अंदेशा जताया था। लेकिन रश्मि का दावा था कि नीतिश की मौत शराब पीने से हुई होगी। नीतिश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना आया। गले की हड्डी भी टूटी मिली।
विज्ञापन


एसओ मवाना संजय कुमार ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली थी। लेकिन कोई भी व्यक्ति घर के अंदर आता-जाता नहीं दिखा। पुलिस ने शक जाहिर करते हुए रश्मि से कड़ाई से पूछताछ की। जिसके बाद रश्मि को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पिलाकर गला दबाया
एसपी देहात ने बताया कि रश्मि ने पूछताछ में बताया कि उसके पति ने जमीन बेची थी। जिसकी रकम को लेकर उसका पति से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान पति ने उसे थप्पड़ मार दिया था, जो उसे नागवार गुजरा था। घटना वाली रात नीतिश घर पहुंचा तो साथ में शराब लेकर आया था। उसने योजना के मुताबिक उसे खुद शराब पिलाई थी। जब वह नशे में हो गया था तो चुनरी से गला दबाकर उसे मार डाला था। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चुनरी बरामद कर ली गई है। 

मां के साथ जेल में रहेगी दो साल की मासूम
पुलिस के अनुसार रश्मि की दो बेटियां हैं। रश्मि ने जेल जाने से पहले अपनी पांच साल की बड़ी बेटी से मिलने की इच्छा जतायी थी। लेकिन वह देरी से पहुंची थी। वहीं उससे छोटी दो साल की बेटी मां के बिना नहीं रह सकती, जिस कारण पुलिस ने इस मासूम को मां के साथ ही भेज दिया। वहीं बड़ी बेटी को उसकी नानी ले गई।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed