फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police busted the solver gang and the two accused arrested in inspector written examination

सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश: दरोगा लिखित परीक्षा में फिर पकड़े आरोपी, दो गिरफ्तार, पांच लाख में लेते थे ठेका

Thu, 18 Nov 2021 01:20 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 18 Nov 2021 01:20 AM IST
सार

मेरठ में पुलिस ने सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश किया है। बुधवार शाम की पाली में दो युवक परीक्षा देने जा रहे थे। पुलिस ने युवकों के आई कार्ड चेक किए तो पता चला की दोनों के आई कार्ड फर्जी हैं।

विज्ञापन
Meerut police busted the solver gang and the two accused arrested in inspector written examination
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस की एसआई की लिखित परीक्षा में मेरठ में सेंधमारी की कोशिश की गई। बुधवार शाम की पाली की परीक्षा से पहले कंकरखेड़ा से दो और युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से फर्जी आई कार्ड भी बरामद किए हैं। इनमें एक आरोपी बिहार का रहने वाला है जो सॉल्वर गैंग चलाता है।

विज्ञापन


दिल्ली-हरिद्वार हाइवे पर कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में राधेश्याम इंजीनियरिंग कॉलेज में एसआई की लिखित परीक्षा थी। बुधवार शाम की पाली में दो युवक परीक्षा देने जा रहे थे। पुलिस ने युवकों के आई कार्ड चेक किए तो पता चला की दोनों के आई कार्ड फर्जी हैं। पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी इमरान निवासी भदौही जनपद के थाना गोपालगंज के गांव नथाई और दीपक निवासी गोपालपुर पटना, बिहार है। दीपक गैंग चलाता है। यह गैंग लिखित परीक्षा में पांच-पांच लाख रुपये लेकर मूल अभ्यर्थियों की जगह सॉल्वर गैंग के युवक बैठाने का ठेका ले चुका है। वहीं इमरान को लेकर योगेंद्र निवासी फिरोजाबाद का एग्जाम दिलाने के लिए आया था। दोनों के पास से पुलिस ने नकदी भी बरामद की है। एसपी सिटी विनीत भटनागर और एसपी क्राइम अनीत कुमार ने भी दोनों आरोपियों से पूछताछ की है। रात तक पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

रविवार को भी पकडे गए थे दो आरोपी
रविवार को मेरठ में पुलिस ने एक युवक को पकड़ा था। जिससे पूछताछ में कई चीजें सामने आईं। रविवार को परीक्षार्थी मानवेंद्र के नाम पर आशूतोष निवासी देवरिया को गिरफ्तार किया था। आशूतोष के साथ साहिर निवासी बुलंदशहर से भी पूछताछ की गई। जिनसे पूछताछ में पता चला की पटना का अमित सॉल्वर गैंग चला रहा है। जो यूपी पुलिस में एसआई की लिखित परीक्षा में पांच से आठ लाख रुपये ले चुका है।

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed