फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Noida's bike company cheated many crores of rupees in UP

करोड़ों की ठगी में फंसी नोएडा की बाइक कंपनी, जानें- जाल में फंसे मेरठ के लोगों का हाल

Wed, 06 Feb 2019 07:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Feb 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Noida's bike company cheated many crores of rupees in UP
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेरठ में किराये पर बाइक लेकर शहर में दौड़ाने वाली कंपनी करोड़ों रुपये का चूना लगा चुकी है। कंपनी में बाइक लगाने वालों ने डायरेक्टर से संपर्क किया, जिनको संतुष्ट जवाब नहीं मिला। करोड़ों रुपये डूबते नजर आते देखकर लोग रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी में लगे है। बताया गया कि व्यापारियों ने कई- कई सौ बाइकें कंपनी में लगा रखी थी।

विज्ञापन

 
नोएडा की एक कंपनी ने लोगों को मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर उनकी बाइक अपनी कंपनी में लगा दी है। 1.86 लाख रुपये खर्च कराकर 35 हजार रुपये महीने उनकी अकाउंट में डालने का एग्रीमेंट भी किया है। उसी हिसाब से जिसने जितना पैसा लगाया, उसको उतना मुनाफा दिया। इसको देखते मेरठ में करोड़ों रुपये लोगों ने लगाए है। जिनकी किराये पर बाइक कंपनी ने शहर में दौड़ाई हुई है। लेकिन पिछले दो महीने से इस कंपनी की हालत खस्ता हो गई।

विज्ञापन

लोगों के अकाउंट में पैसा नहीं आया तो वह नोएडा हेड ऑफिस में पहुंचे। एक सप्ताह पहले कंपनी डायरेक्टर से मिले। डायरेक्टर ने खुद माना है कि कंपनी घाटे में चली गई है। उनका पैसा जरूर मिलेगा, लेकिन लोगों को विश्वास नहीं है। उनको पैसा डूबता नजर आ रहा है। हालांकि इसकी कोई शिकायत अभी पुलिस के पास नहीं गई है। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि तहरीर आने पर केस दर्ज करेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed