फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Police is searching for the accused in the case of demanding extortion of 25 lakhs from the businessman

यूपी: बेखौफ बदमाशों ने व्यापारी से मांगी 25 लाख की रंगदारी, सामने आई ये बड़ी बात, आरोपियों की तलाश में दबिश जारी

Fri, 11 Jun 2021 03:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Jun 2021 03:24 PM IST
सार

मेरठ में कपड़ा व्यापारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने के मामले एक बड़ी बात सामने आई है। उधर, आरोपियों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Meerut News: Police is searching for the accused in the case of demanding extortion of 25 lakhs from the businessman
मेरठ रंगदारी मामला: पीड़ित व्यापारी के साथ बैठे अन्य व्यापारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले बदमाश स्थानीय हैं। पुलिस का दावा है कि व्यापारी के बेटे पर दो बार हमला हुआ, इसका जिक्र भी बदमाशों ने फोन पर व्यापारी की पत्नी से किया था। लालकुर्ती पुलिस और एसओजी की टीम ने गुरुवार को कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन अभी कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन


लालकुर्ती निवासी नय्यर क्लाथ हाउस के मालिक सतनाम सिंह नय्यर की पत्नी मनमोहन कौर के मोबाइल पर आठ जून को धमकी भरी कॉल आई थी। बदमाशों ने फोन पर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। व्यापारी ने लालकुर्ती थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस नंबर से रंगदारी मांगी गई थी, पुलिस ने उसकी छानबीन की। पता चला है कि उक्त मोबाइल को बदमाशों ने लूटा था, जिसका मुकदमा पल्लवपुरम थाने में दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, बदमाश स्थानीय हैं, जिन्होंने पहले मोबाइल छीना और फिर उसी मोबाइल से रंगदारी मांगी। बदमाशों ने व्यापारी की पत्नी को बताया कि उसके बेटे गुरुजोत सिंह उर्फ सहज पर दो बार जानलेवा हमला भी उन्होंने ही किया है। पुलिस ने कहा कि कपड़ा व्यापारी सतनाम सिंह नय्यर की लालकुर्ती में व उनके बेटे गुरुजोत सिंह का बागपत रोड पर कपड़े का शोरूम है।
विज्ञापन


दो फरवरी को हुआ था हमला 
पुलिस ने गुरुजोत सिंह से भी जानकारी ली। पता चला कि बागपत रोड स्थित मलियाना पुल के पास बदमाशों ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए थे। बदमाश गुरुजोत पर हमला करने आए थे। उस समय गुरुजोत गाड़ी में नहीं थे। एक बार बदमाशों ने गुरुजोत की गाड़ी का पीछा किया था। इस हमले की रिपोर्ट दो फरवरी 2020 को रेलवे रोड थाने में दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान से जुड़ा हो सकता है मामला 
बदमाशों ने 25 लाख रुपये की रंगदारी कपड़ा व्यापारी के परिवार को डराने के लिए मांगी है। यह बात व्यापारी नेता भी मान रहे हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि विवाद बागपत रोड वाली दुकान से जुड़ा है। सवाल उठता है कि आखिर बदमाशों का रंगदारी मांगने के पीछे असली मकसद क्या है। पुलिस मान रही है कि व्यापारी के बेटे का बदमाशों से कोई न कोई विवाद है। इसकी जानकारी जुटाने के लिए बदमाशों ने गुरुजोत सिंह से भी कई बार पूछताछ की, लेकिन वह अभी कुछ बताने को तैयार नहीं है। 

कपड़ा व्यापारी को नहीं मिली सुरक्षा, व्यापारियों में नाराजगी
पीड़ित व्यापारी को सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है। संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई है। व्यापारी नेताओं ने कहा कि पुलिस मामले में ढील बरत रही है। गुरुवार सुबह संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, सरदार दलजीत सिंह, कमल ठाकुर, अंकित, मनु, सत्येंद्र अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, सुधांशु महाराज समेत व्यापारी नेता सतनाम सिंह के घर पहुंचे। उनकी पत्नी मनमोहन कौर से भी व्यापारियों ने मामले की जानकारी ली। व्यापारियों ने भरोसा दिलाया कि व्यापारी आपके साथ हैं। पुलिस की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। व्यापारियों ने कहा कि इस मामले में एसपी सिटी विनीत भटनागर से भी बात हुई है। उन्होंने जल्द ही पूरे मामले के खुलासे का भरोसा दिलाया है। सुरक्षा को लेकर भी बात हुई है। पुलिस अफसरों ने लालकुर्ती और रेलवे रोड अंतर्गत स्थित दोनों प्रतिष्ठान पर भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम का भरोसा दिलाया है। महामंत्री सरदार दलजीत सिंह ने एएसपी सूरज राय से बात कर जांच की वर्तमान स्थिति से पीड़ित व्यापारी को अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed