फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News

वेस्ट यूपी के पांच कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

Fri, 26 Feb 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 26 Feb 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Meerut News
वेस्ट यूपी में संगीन वारदातों को अंजाम दे चुके पांच कुख्यात बदमाशों को जोनल क्राइम ब्रांच और जानी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक बदमाश 50 हजार तो दूसरा 15 हजार का इनामी है।
विज्ञापन


पूछताछ में कंकरखेड़ा के प्रॉपर्टी डीलर की गाजियाबाद में हत्या करने का खुलासा हुआ है तो एक बदमाश मुजफ्फरनगर के चर्चित विक्की त्यागी मर्डर केस का अभियुक्त है। इनके कब्जे से एक कारबाइन, दो राइफल, एक पिस्टल, एक तमंचा और दर्जन भर कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


डीजीपी ने इस गुडवर्क पर पुलिस टीम को 50 हजार का इनाम दिया है। आईजी जोन सुजीत पांडेय ने बृहस्पतिवार को इन बदमाशों को मीडिया के सामने पेश किया।

सुपारी लेकर दो हत्याएं
आईजी जोन के अनुसार इन बदमाशों में एक सौरभ मलिक के छोटे भाई सागर मलिक ने मुजफ्फरनगर की भरी कचहरी में कुख्यात विक्की त्यागी का मर्डर पुलिस कस्टडी में किया था। आरोपी सौरभ भी वारदात में शामिल रहा था। इसका खुलासा होने पर सौरभ पर मुजफ्फरनगर से 50 हजार का इनाम घोषित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कंकरखेड़ा मेरठ निवासी प्रॉपर्टी डीलर अमित शर्मा की 16 दिसबंर 2015 को कविनगर, गाजियाबाद में हत्या कर दी गई थी। इस मर्डर केस में सौरभ और नितिन शामिल रहे थे। हत्या 16 लाख रुपये की सुपारी लेकर की गई थी। जिसमें नितिन पर कविनगर गाजियाबाद से 15 हजार का इनाम घोषित हुआ था।

क्राइम पैटर्न चौंकाने वाला
आईजी ने बताया कि इन बदमाशों ने कोई वारदात नहीं छोड़ी। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर, गाजियाबाद, नोएडा समेत कई जिलों में एक दर्जन से ज्यादा व्यापारियों से रंगदारी वसूलने के अलावा अपहरण कर फिरौती मांगीं। सुपारी लेकर मर्डर करते थे। इनका क्राइम पैटर्न पुलिस से चार कदम आगे वाला था।


हर प्लानिंग फुलप्रूफ बनाते थे। वारदात को अंजाम देने के लिए इन्होंने कचहरी में वकीलों जैसे कपड़े पहने थे तो प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने के लिए बिल्डर बन गए थे। प्रॉपटी डीलर की हत्या से पहले इन बदमाशों ने उसकी कार में एक चिप लगाई थी। जिससे उसकी पल-पल की लोकेशन मिलती रही। पीछा करते समय सुरक्षित इलाका देखकर उसे गोलियों से भून दिया था। उसे 18 गोलियां मारी गई थीं।

ये हुए गिरफ्तार
1. सौरभ मलिक पुत्र सुरेश मलिक निवासी लाक बहाबड़ी शामली (50 हजारी)
2. नितिन पुत्र उदयवीर निवासी सैदपुरा औरंगाबाद बुलंदशहर। (15 हजारी)
3. निशांत पुत्र सुधीर कुमार निवासी देवपुरम गांधी कॉलोनी मुजफ्फरनगर
4. शुभम बालियान उर्फ काके पुत्र वीरेंद्र निवासी टीचर कॉलोनी मुजफ्फरनगर
5. अश्वनी पुत्र रणवीर सिंह निवासी भोकरहेड़ी भोपा मुजफ्फरनगर

गैंग के अन्य सदस्य

1. बलराज भाटी निवासी दूसरा शिकारपुर, बुलंदशहर
2. मुन्नू निवासी मेरठ
3. रूपक निवासी तितावी, मुजफ्फरनगर
4. मोनू निवासी कुटबा शाहपुर मुजफ्फरनगर
5. अमित निवासी इस्माइल पुरिया औरंगाबाद बुलंदशहर
6. राहुल निवासी सैदपुरा औरंगाबाद बुलंदशहर
7. नंदू निवासी निलोहा, मवाना मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed