फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut murder news

ई रिक्शा लूटकर चालक की हत्या

Fri, 12 Feb 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 12 Feb 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
meerut murder news

बदमाशों ने जेल रोड से ई रिक्शा लूटकर चालक की हत्या कर दी। बुधवार से लापता चल रहे इस चालक का शव बृहस्पतिवार को काली नदी से बरामद हुआ। मेडिकल और भावनपुर थाना पुलिस कार्रवाई के बजाए करीब 3:30 घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। काफी गरमागरमी के बाद शव को भावनपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

विज्ञापन


नई बस्ती, टीपी नगर निवासी संजीव त्यागी (21) पुत्र बलवीर त्यागी मूल रूप से कोठी गेट हापुड़ का रहने वाला था। जो रामगढ़ी, मेडिकल निवासी मुकेश का ई रिक्शा मेडिकल से जेल रोड के रूट पर चलाता था। संजीव के भाई रामू ने बताया कि संजीव बुधवार देर शाम तक भी घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई थी।
विज्ञापन


इस बीच ई रिक्शा मालिक मुकेश ने थाना मेडिकल पर संजीव के ई रिक्शा समेत लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। बृहस्पतिवार सुबह रामू भाई को तलाशते हुए अब्दुलापुर रोड स्थित काली नदी की तरफ पहुंचा तो उसे संजीव का शॉल और ई रिक्शा के पहियों के निशान दिखे, जो नदी के अंदर की ओर जा रहे थे। नदी के बीच में उसे संजीव का शव पड़ा मिला तो उसकी चीख निकल गई। सूचना पर सीओ सिविल लाइन बीएस वीर कुमार के साथ मेडिकल और भावनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट के बाद काली नदी में फेंका
रामू ने बताया कि बदमाश संजीव से ई रिक्शा के अलावा मोबाइल फोन, नगदी लूटने के अलावा उसकी पैंट और जूते तक उतारकर ले गए। बदमाशों ने संजीव को नशीला पदार्थ सुंघाकर इस वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद उसे काली नदी में फेंककर फरार हो गए। जहां संजीव की दम घुटने से मौत हो गई।


सीमा विवाद में सीओ भी अड़े
लूट के बाद हत्या के इस सनसनीखेज मामले में भी थानेदार और सीओ तुरंत कार्रवाई के बजाए आपस में ही भिड़ने को तैयार हो गए। पहले मेडिकल और भावनपुर के थानेदार सीमा विवाद में उलझे तो उसके बाद सीओ सिविल लाइन और सदर देहात भी आपस में भिड़ गए। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ लग गई। जो करीब 3:30 घंटे तक पुलिस का सीमा विवाद का तमाशा देखते रहे। बाद में भावनपुर थाने की सीमा होने की पुख्ता जानकारी के बाद ही शव उठ पाया। हल्का इंचार्ज दिनेश मलिक ने बताया तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed