फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Molestation of girl, conflicts between two parties and 7 injured

मेरठ: छेड़छाड़ को लेकर दो समुदाय के लोगों में संघर्ष, जमकर पथराव, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Wed, 02 Jan 2019 11:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 02 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Molestation of girl, conflicts between two parties and 7 injured
दो समुदाय के लोगों में संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ शहर में छेड़छाड़ को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। इसके दौरान जमकर मारपीट और पथराव हुआ। दोना पक्षों से सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


मोदीपुरम थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में वाल्मीकि समाज और मुस्लिम समाज के लोग रहते हैं। आरोप है कि वाल्मीकि समाज की एक लड़की से मुस्लिम समाज का युवक बात कर रहा था। तभी लड़की का भाई और उसके दोस्त वहां आ गए। उन्होंने मुस्लिम समाज के युवक को समझाया। इस दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई। लड़की के भाई ने मुस्लिम पक्ष के युवक को पीट दिया। 
विज्ञापन


वहीं जानकारी होने पर मुस्लिम पक्ष के लोगों ने घरों की छत पर चढ़कर पथराव कर दिया। पथराव और मारपीट होने से वाल्मीकि पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। मुस्लिम पक्ष के एक युवक को चोट आई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस आनन फानन मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार मारपीट में वाल्मीकि पक्ष से जोगिंद्र, अभितेष, प्रदीप, ओमपाल, व मुस्लिम पक्ष से इजराल, आफताब और एक अन्य समेत सात लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों ने बताया कि लड़की से छेड़छाड़ को लेकर मंगलवार को भी दोनों पक्षों में गाली गलौज हुई थी। युवती से दोबारा छेड़छाड़ हुई तो दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। 

वर्जन
दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजा। मामला छेड़छाड़ का नहीं है। शराब पीकर मारपीट हुई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - जनक सिंह चौहान, इंस्पेक्टर पल्लवपुरम

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed