{"_id":"5ee9210b8ebc3e42f66d7649","slug":"meerut-in-laws-and-maika-side-beat-up-two-policemen-injured-in-stone-pelting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: ससुराल और मायका पक्ष में मारपीट, पथराव में दो पुलिसकर्मियों को चोट लगी, गाड़ी का शीशा टूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ: ससुराल और मायका पक्ष में मारपीट, पथराव में दो पुलिसकर्मियों को चोट लगी, गाड़ी का शीशा टूटा
Wed, 17 Jun 2020 01:14 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:14 AM IST
सार
- पथराव में दो पुलिसकर्मियों को चोट लगी, गाड़ी का शीशा टूटा
- पुलिस ने दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर-meerut police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर ससुराल व मायके पक्ष के लोगों में मारपीट के दौरान पथराव हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की गाड़ी का भी पथराव के कारण शीशा टूट गया और दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के नूर गार्डन निवासी आजाद पुत्र शहीद की शादी फरदीन पुत्री चांद निवासी रशीद नगर के साथ करीब 4 वर्ष पूर्व हुई थी। आजाद के पिता शहीद की दो पत्नी थी। पहली पत्नी से चार और दूसरी पत्नी से तीन बच्चे हैं। शहीद अपने सातों बच्चों को बराबर हिस्सा देने की बात कर रहा था। फरदीन ने अपने पिता चांद और भाइयों मेहताब, आफताब व सोनू को फोन कर दिया।
विज्ञापन
फरदीन के परिवार वाले अपने साथ 10-15 अन्य लोगों को लेकर मंगलवार शाम शहीद के घर पहुंच गए। उन्होंने आजाद को जमीन में ज्यादा हिस्सा देने की बात कही। इस पर रात में ही दोनों पक्षों की पंचायत बैठ गई।
विज्ञापन
पंचायत में किसी बात पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और पथराव होने लगा। फरदीन के पिता चांद ने डायल 112 को फोन कर मौके पर बुला लिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों तरफ से पथराव हो रहा था।
पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव होने लगा। जिससे डायल 112 की गाड़ी का शीशा टूट गया और दो पुलिसकर्मियों को चोट लगी। डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने फोन कर थाने से फोर्स बुला लिया। फोर्स ने मौके पर पहुंचकर आजाद और उसके साले आफताब को हिरासत में ले लिया।