फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Imam Dawood arrested from Gangoh border, sent to jail 

मेरठ : इनामी इमाम दाउद गंगोह बॉर्डर से गिरफ्तार, पेशी के बाद जेल भेजा

Sat, 25 Sep 2021 12:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चौसाना
अमर उजाला नेटवर्क, चौसाना Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Sep 2021 12:50 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विस्फोट में इस्तेमाल पोटेशेयिम नाइट्रेट, गंधक व कांच के टुकड़े बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Meerut: Imam Dawood arrested from Gangoh border, sent to jail 
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी नेता की दुकान में विस्फोट के मामले में फरार इनामी इमाम दाउद को पुलिस ने गंगोह बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। चौसाना पुलिस चौकी के सामने इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकान पर 14 सितंबर को एक थैले में धमाका हो गया था। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की थी।

विज्ञापन


मौके से मिली सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए आगरा लैब भेजे गए थे। मामले में दो आरोपी तैमूर निवासी बल्लामाजरा व मोनिश निवासी नाईनंगला को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि दो आरोपी इमाम दाउद व हैदर फरार चल रहे थे। दोनों पर कप्तान ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने गंगोह बॉर्डर से इनामी इमाम दाउद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विस्फोट में इस्तेमाल पोटेशेयिम नाइट्रेट, गंधक व कांच के टुकड़े बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया जबकि आरोपी हैदर पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed